एक्सप्लोरर

सीएम गहलोत बोले- पायलट गुट के विधायक नहीं आते तो भी सरकार बच जाती लेकिन मुझे खुशी नहीं होती

बागी विधायकों के कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आने का जिक्र करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मान लीजिये हमारे कुछ साथी नहीं आते, फ्लोर टेस्ट होता, सरकार बच जाती मान लो...लेकिन मुझे खुशी नहीं होती.

जयपुर: राजस्थान की राजनीति में पिछले दिनों मचे सियासी घमासान को एक बुरा सपना करार देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी विधायकों को अब तक हुई बातों को भूलकर मिलकर चलना है. उन्होंने साथ ही कहा कि कांग्रेस विधानसभा में विश्वास मत लाकर बताएगी कि उसकी ताकत क्या है.

गहलोत विधायक दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक में हाल ही में बगावती रुख अख्तियार करने वाले सचिन पायलट व 18 अन्य विधायक भी मौजूद थे. गहलोत ने कहा, ''हमें गर्व है हम उस पार्टी के सिपाही हैं जिस पार्टी का त्याग, बलिदान, कुर्बानी का इतिहास रहा है. इसलिए मैं कहना चाहूँगा कि जो बातें हुई हैं, इन सबको भूलना है. हमें बड़ा दिल रखना है, मिलकर चलना है.''

पायलट गुट की तरफ इशारा पार्टी आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद बागी विधायकों के बैठक में आने का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘आज मान लीजिये हमारे कुछ साथी नहीं आते, फ्लोर टेस्ट होता, सरकार बच जाती मान लो ... ईमानदारी की बात ये है कि हमारे दिल में वो खुशी नहीं होती, सरकार बचती, हम काम करते. हमारे हमारे ही होते हैं, पराए पराए ही होते हैं.''

गहलोत ने कहा,‘‘हम सब लोग मिलकर चुनाव जीतकर आए, सरकार बनी , सबके सहयोग से बनी . उसके बाद हम अलग-अलग हो जाएं ये कैसे संभव हो सकता है?''

गहलोत ने बागी नेताओं से संवाद का बड़प्पन दिखाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की सराहना की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी को उनसे शिकायत है तो वे उसे दूर करने की कोशिश करेंगे. गहलोत ने कहा,''हम लोग सब एकजुट हैं, किसी को शिकायत मुझसे हो सकती है तो मैं कोशिश करूंगा दूर करने की, किसी की शिकायत मंत्री से हो सकती है... मंत्री दूर करेंगे.''

'डेमोक्रेसी वॉरियर के रूप में काम करें' उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है डेमोक्रेसी बचाना. उन्होंने विधायकों से कहा ''आप लोग डेमोक्रेसी वॉरियर के रूप में काम करो, विधानसभा में एकजुट रहना है आप लोगों को, छक्के छुड़ाने हैं विपक्ष के, विश्वास का मत हम खुद लेकर आएँगे और बता देंगे कि कांग्रेस की ताकत क्या है. इस रूप में हम सभी को एकजुटता दिखानी है.''

उन्होंने कहा,'' हमें विधानसभा में ये बताना है कि कांग्रेस की एकजुटता को कोई हिला नहीं सकता. और ये समझ लीजिये कि एक बुरा सपना आया था और चला गया. आज पूरा परिवार एकजुट है. आपस में मनमुटाव होने नहीं चाहिए. बातचीत करो आपस में, और मुझसे कोई मिलना चाहे कभी भी, कोई दिक्कत नहीं है, गिले-शिकवे हम दूर करेंगे. हम चाहेंगे कि हमारी कांग्रेस पार्टी जिसको हम माँ कहते हैं उस पर कोई आंच नहीं आए. ये हमारी ख्वाहिश होनी चाहिए जिंदगी की.''

राजस्थान विधानसभा का सत्र कल से होगा शुरू, कांग्रेस लाएगी विश्वास प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget