एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता सीपी जोशी ने पूछा- क्या है PM मोदी और उमा भारती की जाति? विवाद के बाद दी सफाई

सीपी जोशी राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं. पिछले दिनों राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जब पूछा गया था कि पार्टी अगर जीतती है तो मुख्यमंत्री कौन होगा तो उन्होंने कई नामों में सीपी जोशी का भी जिक्र किया था.

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव में जाति और धर्म को लेकर भी खूब सियासत हो रही है. नेता विवादित बयान देने से भी नहीं चूक रहे. राजस्थान में एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री उमा भारती की जाति और धर्म पर सवाल उठाते हुए दोनों पर निशाना साधा. अपने विधानसभा क्षेत्र नाथद्वारा में उन्होंने कहा, 'उमा भारती जी की जाति मालूम है किसी को? ऋतंभरा की जाति मालूम है किसी को क्या? इस देश में धर्म के बारे में कोई जानता है तो पंडित जानते हैं. अजीब देश हो गया है.''

सीपी जोशी ने कहा, ''इस देश में उमा भारती लोधी समाज की हैं, वह हिंदू धर्म की बात कर रही हैं. साध्वीजी किस धर्म की हैं? वह हिंदू धर्म की बात कर रही हैं. नरेंद्र मोदी जी किस धर्म के हैं, हिन्दू धर्म की बात कर रहे हैं. 50 साल में इनकी अक्ल बाहर निकल गई.''

जोशी ने बयान पर विवाद के बाद सफाई दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी ने मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया, मैं इसकी निंदा करता हूं.

दरअसल, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने जोशी के बयान को लेकर हमला बोला था. उन्होंने कहा था, ''कांग्रेस नेता का बयान चौंकाने वाला है. सीपी जोशी को धर्म के बारे में ऐसी बात नहीं करनी चाहिए. कांग्रेस नेता ने कहा है- उमा भरती किस जाति की हैं? ये मोदी किस जात का हैं? ..केवल ब्राह्मण ही हिंदू धर्म की बात कर सकता हैं...'

सीपी जोशी ने पिछले दिनों कहा था कि कांग्रेस ही राम मंदिर का निर्माण करा सकती है. उन्होंने कहा था, ''सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेस पार्टी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराएगी.''

जोशी राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं. पिछले दिनों राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जब पूछा गया था कि पार्टी अगर जीतती है तो मुख्यमंत्री कौन होगा तो उन्होंने कई नामों में सीपी जोशी का भी जिक्र किया था. आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है. सूबे की सभी 200 सीटों पर सात दिसंबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी.

राजस्थान चुनाव: बीजेपी ने चार मंत्रियों समेत 11 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget