एक्सप्लोरर

राजस्थान: कृषि उपज मंडी में उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां, बिना मास्क दिखे किसान, सोशल डिस्टेंसिंग का भी नहीं हुआ पालन

किसानों की परेशानी को देखते हुए बारां में कृषि जिंसों की खरीद सोमवार से शुरू हो गई. लेकिन मंडी में आ रही किसानों की भीड़ और व्यापारी, हम्मालों के जमघट के कारण सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है.

जयपुर: राजस्थान के बारां जिले में सोशल डिस्टेसिंग और लॉकडाउन की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं. प्रशासन के दावों की पोल खुल रही है. सोमवार से बारां के आधा दर्जन कस्बों में कृषि उपज मंडी खोली गई, जिसमें लॉकडाउन की धज्जियां उड़ती नज़र आई. कृषि उपज मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो रहा है. साथ ही मास्क लगाने के आदेश भी नहीं माने जा रहे हैं. सरकार के निर्देश के बाद प्रशासन द्वारा गुरूवार से समर्थन मूल्य पर गेहूं सरसों की खरीद शुरू होने वाली है. ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण का और बड़ा खतरा मंडरा रहा है.

किसानों की परेशानी को देखते हुए बारां में कृषि जिंसों की खरीद सोमवार से शुरू हो गई. लेकिन मंडी में आ रही किसानों की भीड़ और व्यापारी, हम्मालों के जमघट के कारण सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है. ना ही लॉकडाउन का पालना हो रहा है. दूसरी ओर कल से जिले भर में एक दर्जन जगह पर राज्य सरकार समर्थन मुल्य पर गेहूं ओर सरसों की खरीद शुरू करने जा रही है. ऐसे में जिले में समर्थन मूल्य खरीद केन्द्रों पर सोशल डिस्टेसिंग और लॉकडाउन की पालन होना असंभव सा है.

राजस्थान: कृषि उपज मंडी में उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां, बिना मास्क दिखे किसान, सोशल डिस्टेंसिंग का भी नहीं हुआ पालन

वहीं, दूसरी ओर थोक फल सब्जी मंडी के हालात जिला प्रशासन की सारी व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आते हैं. यहां के हालात संक्रमण को खुला आमंत्रण दे रहे हैं. लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि यहां पर न तो प्रशासन के लोग हैं और न ही पुलिस. किसी का भी इन लोगों पर अंकुश नहीं है.

बारां शहर में स्थित थोक की सब्जी मंडी में रात को 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक सैंकड़ों की तादाद में लोग बिना मास्क लगाए बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए खरीद-फरोख्त में मशगूल रहते हैं. रोजाना ऐसे ही हालात यहां सब्जी मंडी में देखने को मिल रहे हैं. थोक फल सब्जी मंडी में रात को 1 बजे बाद से ही गाड़ियां आना शुरू हो जाती हैं. सबसे अधिक कोटा से माल आता है. वहीं बारां थोक फल सब्जी मंडी में खरीदी के लिए अंता, मांगरो, केलवाड़ा समेत कई कस्बों के सब्जी व फल व्यापारी यहां पर खरीद करने आते हैं. यही नहीं यहां से मध्य प्रदेश के शिवपुरी तक माल जाता है. रोज रात ऐसें ही हालात देखने को मिलते हैं. किसी के भी चेहरे पर मास्क नजर नहीं आ रहे थे. वहीं, भीड़ बाढ़ के मध्य व्यापारी खरीद-फरोख्त में मशगूल थे.

Lockdown: दिल्ली में मजदूरों के खाने-पीने की क्या व्यवस्था है, इस रिपोर्ट में देखिए

ये भी पढ़ें: SC में सरकार ने कहा- नर्सों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर बनेगा, किसानों को खेती में दिक्कत नहीं होने देंगे  जानें- कौन है विनय दुबे जिसने बांद्रा में अफवाह फैलाकर हजारों की भीड़ को किया था गुमराह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
Vikram-1 Launched: भारत ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
श्रीहरिकोटा से भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget