एक्सप्लोरर

राम मंदिर: राज ठाकरे ने कहा- ओवैसी और बीजेपी मिलकर दंगों की साजिश में, शिवसेना ने मारा ताना

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि मुझे दिल्ली से किसी ने फोन पर बताया कि केंद्र सरकार राममंदिर के मुद्दे पर दंगों की साजिश रच रही है और वह इसके लिये एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की मदद चाह रही है

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने दावा किया है कि बीजेपी नीत केंद्र सरकार असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुसलमीन (एआईएमआईएम) की मदद से राममंदिर के मुद्दे पर दंगों की साजिश रच रही है. ठाकरे ने यह सनसनीखेज आरोप सोमवार रात पार्टी की एक रैली में लगाते हुए कहा, ‘‘केंद्र सरकार राममंदिर के मुद्दे पर एआईएमआईएम के साथ मिलकर दंगे भड़काने की कोशिश कर सकती है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे दिल्ली से किसी ने फोन पर बताया कि केंद्र सरकार राममंदिर के मुद्दे पर दंगों की साजिश रच रही है और वह इसके लिये एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की मदद चाह रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है यह बेहद गंभीर है. केंद्र सरकार के पास अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में दिखाने लायक कोई ठोस काम नहीं है. उनके पास दंगे भड़काने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.’’

ठाकरे ने कहा, ‘‘यद्यपि मैं (अयोध्या में) राममंदिर निर्माण का समर्थन करता हूं, लेकिन मैं इस बात पर जोर नहीं दे रहा हूं कि अगले साल आम चुनावों से पहले ही इसका निर्माण हो. अगर चुनावों के बाद मंदिर बनाया जाता है तो मुझे कोई परेशानी नहीं है.’’

ठाकरे ने दिल्ली से फोन करने वाले का नाम नहीं बताया. ठाकरे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुंबई से एआईएमआईएम विधायक वारिस पठान ने पुलिस से कहा कि वह मनसे प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई शुरू करे. उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई पुलिस को ठाकरे को हिरासत में लेना चाहिए. अगर उनके पास इतनी महत्वपूर्ण जानकारी है तो उन्हें इसे पुलिस से साझा करना चाहिए.’’

750 किलो प्याज बेचने से मिले 1064 रुपये, नाराज किसान ने पीएम को भेज दिया पैसा, अब PMO ने मांगी रिपोर्ट

पठान ने कहा कि ऐसा लगता है कि ठाकरे ओवैसी के नाम का इस्तेमाल कर अपनी खोई सियासी जमीन वापस पाना चाहते हैं. शिवसेना ने मनसे प्रमुख पर दंगों को लेकर उनके दावों पर ताना मारा. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ‘‘राममंदिर को लेकर कोई दंगे नहीं होंगे. यदि किसी के पास सूचना है (कि दंगों की योजना बनायी जा रही है), उसे पुलिस को सूचित करना चाहिए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget