एक्सप्लोरर

मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम देकर राज ठाकरे ने खड़ा किया नया विवाद, दी ये धमकी

राज ठाकरे ने कहा लाउडस्पीकर को हटाने का मुद्दा धार्मिक नहीं है बल्कि यह सामाजिक मुद्दा है मस्जिदों पर लगने वाले लाउडस्पीकर की आवाज से लोगों को परेशानी होती है और इसका हल अब निकालना ही होगा.

अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरने वाले एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का सरकार को अल्टीमेटम देकर फिर एक बार नया विवाद छेड़ दिया है. तो दूसरी तरफ शिवसेना ने राज ठाकरे को बीजेपी का लाउडस्पीकर कहकर हमला बोला है. 2019 चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर हमला बोलने वाले राज ठाकरे के सुर आखिर क्यों बदल गए हैं क्या है इसके पीछे की कहानी समझते हैं इस रिपोर्ट के जरिए. 

महाराष्ट्र की राजनीति में लंबे समय से अलग-थलग पड़े एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार विवादित बयान देकर नए मुद्दे को हवा दे दी है. महाराष्ट्र की उद्धव सरकार को अल्टीमेटम देते हुए राज ठाकरे ने कहा है कि 3 मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को सरकार हटा दे वरना परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे.

मस्जिद के सामने हनुमान चालिसा का पाठ करेंगे एमएनएस कार्यकर्ता

राज ठाकरे ने कहा लाउडस्पीकर को हटाने का मुद्दा धार्मिक नहीं है बल्कि यह सामाजिक मुद्दा है मस्जिदों पर लगने वाले लाउडस्पीकर की आवाज से लोगों को परेशानी होती है और इसका हल अब निकालना ही होगा. सरकार ने 3 मई तक मौलवियों से बात कर स्पीकर नहीं हटाए तो एमएनएस कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे.

2 साल पहले तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर करारे हमले करने वाले एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के भाषणों से बीजेपी और मोदी गायब है. यही वजह है की विपक्ष को राज ठाकरे को घेरने का मौका मिल गया है. शिवसेना नेता संजय राउत ने लाउडस्पीकर की राजनीति करने वाले राज ठाकरे को बीजेपी का ही लाउडस्पीकर करार दे दिया है. तो वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी राज ठाकरे की बीजेपी पर चुप्पी का मतलब क्या ऐसा सवाल पूछा है ?

ईडी इफेक्ट है मोदी की प्रशंसा ?

2014 में नरेंद्र मोदी के जबरा फैन रह चुके राज ठाकरे 2019 में सबसे बड़े आलोचक बन गए हैं. PM और बीजेपी को लेकर राज ठाकरे की भूमिका 360 डिग्री तक घूम चुकी है. अब फिर एक बार राज BJP के करीब जाते दिख रहे है. और यही वजह है कि उनके विरोधी इसे ED के नोटिस का इफेक्ट बता रहे हैं. 

2019 विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र की सियासत में जो राजनीतिक प्रयोग देखने मिला . जिसमें हिंदुत्ववादी छवि रखने वाली शिवसेना ने सेक्यूलर वादी कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई. जिसके बाद से ही राज ठाकरे ने हिंदुत्व के मुद्दों को उठाकर हिंदुत्ववादी छवि की राजनीति चमकाना शुरू कर दिया है. 

बीजेपी के साथ नई संभावनाएं तलाश रहे हैं राज ठाकरे

शिवसेना और बीजेपी के बीच में चल रही तनातनी में राज ठाकरे के लिए नई संभावनाएं जगाई और यही वजह है कि वे लाउडस्पीकर जैसे मुद्दों को उठाकर हिंदुत्ववादी छवि का नेता बनने की फिराक में है सवाल यह है कि आगामी मुंबई महानगर पालिका चुनाव में इसका उनकी पार्टी को कितना फायदा होगा यह तो राज्य की जनता ही तय करेगी.

Gujarat Ram Navami Clash: 'हिंसा की पहले से थी प्लानिंग, विदेशी आकाओं के संपर्क में थे आरोपी', गुजरात में राम नवमी हिंसा पर बोली पुलिस

Russia Ukraine War: बूचा में फिर रूसी बर्बरता, मेयर का दावा, मॉस्को सेना ने मारे 720 से ज्यादा लोग, 200 से अधिक लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
प्रियंका गांधी के शिक्षा मंत्री पर बयान से हंगामा, पक्ष-विपक्ष भिड़े
प्रियंका गांधी के शिक्षा मंत्री पर बयान से हंगामा, पक्ष-विपक्ष भिड़े
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
Embed widget