एक्सप्लोरर

नमाज के लिए लाउडस्पीकर की क्या जरूरत, पढ़ना है तो घर में पढ़ो: राज ठाकरे

राज ठाकरे ने मराठा आंदोलन का समर्थन किया है और आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने नमाज के लिए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर सवाल उठाए हैं. राज ठाकरे ने कहा कि नमाज पढ़ने के लिए लाउडस्पीकर की क्या जरूरत है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नमाज घर में पढ़ो रास्ता क्यों बंद करते हो. बता दें पिछले साल गायक सोनू निगम ने जब अजान की आवाज को लेकर ट्वीट किया था तब इस पर काफी विवाद हुआ था.

क्या कहा राजठाकरे ने ? राज ठाकरे ने कहा, ''मैं आज महाराष्ट्र और देश के तमाम मुसलमानों से बोलता हूं कि तुम्हें क्यों लाउडस्पीकर चाहिए. सुबह की अजान देने के लिए तुम्हें लाउडस्पीकर क्यों चाहिए, किसको बताना चाहते हो? नमाज पढ़ना है तो घर में पढ़ो रास्ता क्यों बंद कर रहे हो? सब लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारी खुद समझो. जिससे देश या राज्य में किसी भी तरह के संघर्ष की स्थिति पैदा न हो."

मराठा आंदोलन पर भी बोले राज ठाकरे? राज ठाकरे ने मराठा आंदोलन का समर्थन किया है और आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा, ''सरकार अगर शासन नहीं कर सकती तो उसे हट जाना चाहिए. जनता की भावनाओं के साथ सरकार को खिलवाड़ नहीं करना चाहिए. सरकार को ईमानदारी से मराठा आरक्षण पर अपनी भूमिका और इरादे स्पष्ट करने चाहिए. राज ने महाराष्ट्र के युवाओं से आत्महत्या नहीं करने की अपील की.'' बता दें कि आंदोलन के दौरान औरंगाबाद में एक युवक ने गोदावरी नदी में कूदकर जान दे दी थी.

क्या है नमाज और सोनू निगम विवाद? करीब एक साल पहले गायक सोनू निगम ने ट्वीट किया था, ‘मैं मुस्लिम नहीं हूं लेकिन रोज सुबह मुझे अजान की आवाज से उठना पड़ता है.’ उन्होंने आगे लिखा था, ‘आखिर कब भारत से ये जबरन धार्मिक भावना थोपना खत्म होगा? वैसे जब मोहम्मद ने इस्लाम बनाया था तब बिजली नहीं थी.’ सोनू निगम ने ये भी कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई मंदिर या गुरुद्वारा बिजली का इस्तेमाल उन लोगों को जगाने के लिए करते हैं जो उस धर्म का पालन नहीं करते. तो फिर ऐसा क्यों? गुंडागर्दी है बस.’ विवाद इतना बढ़ा था कि गायक के खिलाफ फतवा जारी कर दिया गया था, जिसके बाद सोनू निगम ने सिर भी सिर मुंडवा लिया. यह मामला कोर्ट भी पहुंचा था.

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने अजान को लेकर कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि अजान इस्लाम का आंतरिक हिस्सा है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि इसे लाउडस्पीकर के जरिए दिया जाए. जस्टिस एएस बेदी की बेंच ने सोनू निगम के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह बात कही. जस्टिस बेदी ने याचिका को लेकर कहा कि यह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए दायर किया गया था. उन्होंने कहा, 'गुंडागर्दी' शब्द का इस्तेमाल अजान के लिए नहीं बल्कि लाउडस्पीकर के लिए किया गया था.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों के साथ खड़े होने से कोई नहीं रोक सकता', इंडिया ब्लॉक सांसदों के साथ गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी
'छात्रों के साथ खड़े होने से कोई नहीं रोक सकता', इंडिया ब्लॉक सांसदों के साथ गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget