एक्सप्लोरर

हरियाणा: राजकुमार सैनी ने दिए संकेत, शिरोमणि अकाली दल और एलएसपी में हो सकता है गठबंधन

हरियाणा: लोकसभा चुनाव के बाद राजकुमार सैनी और बीएसपी का गठबंधन टूट गया था.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष राज कुमार सैनी ने विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन के संकेत दिए हैं. अकाली दल के विधायक के बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी ने बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है. वहीं एलएसपी ने लोकसभा चुनाव बीएसपी के साथ मिलकर लड़ा था, लेकिन पार्टी एक भी सीट पर जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हुई.

रविवार को पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन करने का दावा किया. सैनी ने कहा कि वह जल्द ही अकाली दल और किसानों की कुछ संस्थाओं के साथ विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन करेंगे. बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले राजकुमार सैनी ने बीजेपी से अलग होकर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का गठन किया था. राजकुमार सैनी विधानसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुके हैं.

जाट आंदोलन के दौरान चर्चा में आए

जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान राजकुमार सैनी चर्चा में आ थे. सैनी ने 2014 का लोकसभा चुनाव बीजेपी के टिकट पर कुरुक्षेत्र से जीता था. 2016 में जाट आंदोलन के दौरान राज कुमार सैनी ने जाटों के खिलाफ विवादित बयान दिए थे. इसके बाद लोकसभा चुनाव में सैनी की पार्टी ने बीएसपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा. लोकसभा चुनाव में सैनी की पार्टी को एक फीसदी वोट भी नहीं मिला.

अकाली-बीजेपी के रास्ते हुए अलग

अकाली दल राज्य में विधानसभा चुनाव बीजेपी के साथ मिलकर लड़ना चाहता था. लेकिन कलांवली से अकाली दल विधायक बलकौर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए. इसी पर नाराजगी जताते हुए अकाली दल ने बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला किया. अकाली दल पहले हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ता था.

हरियाणा: बर्खास्त बीएसएफ जवान तेज बहादुर जेजेपी में शामिल हुए, सीएम खट्टर को देंगे चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget