एक्सप्लोरर

Weather Updates: दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, यूपी में तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी

Rain In Delhi: दिल्ली एनसीआर में लगातार तीसरे दिन बारिश जारी है. बारिश के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है वहीं कई इलाकों में पानी भर गया है.

नई दिल्लीः दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार रात से जारी झमाझम बारिश आज भी जारी है. बारिश के कराण लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन कई इलाकों में पानी जमा हो गया है. सड़कों पर पानी भरने के कारण ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को 138.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई जो पिछले 14 साल में अगस्त महीने में 24 घंटे के भीतर यह सबसे अधिक बारिश है.

दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश

दिल्ली में सफरदजंग वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार शनिवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट (24 घंटे की अवधि) तक 138.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है जो कि  2007 से अभी तक अगस्त महीने में हुई सबसे ज्यादा बारिश है.

राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा. वहीं बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा जो कि 23.8 डिग्री दर्ज किया गया. 

आज भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. शहर में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है.

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दिल्ली के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. वहीं दिल्ली में भारी बारिश होने से मिंटो ब्रिज, राजघाट, कनॉट प्लेस और आईटीओ समेत कई जगहों पर बहुत अधिक जलभराव हो गया और ट्रैफिक संबंधी समस्या आई.

यूपी में अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में आज से 3 दिनों तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज रक्षाबंधन के मौके पर भी जमकर बारिश हो सकती है. साथ ही अगले तीन दिन मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है. मौसम विभगा ने आज उत्तर प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी जिलों में तो कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की आशंका है.

देश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया है कि हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तरी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 

मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली, गुजरात के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान, बाकी गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड में हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है.

Raksha Bandhan Today: रक्षा बंधन आज, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
रेवंत रेड्डी ने BRS पर काला जादू करने का आरोप लगाया, बोले- भगवान हमारे साथ…
रेवंत रेड्डी ने BRS पर काला जादू करने का आरोप लगाया, बोले- भगवान हमारे साथ…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget