एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: पहले बारिश फिर तेज हवाओं ने साफ की दिल्ली की हवा एयर क्वालिटी 'मध्यम' श्रेणी में

एयर क्वालिटी की निगरानी करने वाले पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के ‘सफर’ ने कहा है कि यह सुधार कुछ समय के लिये है और आज यह 'खराब' श्रेणी में पहुंच जायेगा.

नई दिल्ली: दिल्ली में एयर क्वालिटी में काफी सुधार हुआ और यह 'मध्यम' श्रेणी में आ गया. इससे पहले बारिश और तेज हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज की गयी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मोबाइल ऐप ‘समीर’ के अनुसार दिल्ली में एक्यूआई मंगलवार सुबह 168 जबकि शाम में 171 दर्ज किया गया है जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है. यह सोमवार के 221 के मुकाबले काफी बेहतर है जो 'खराब' श्रेणी में आता है.

आज फिर 'खराब' श्रेणी में पहुंच सकती है एयर क्वालिटी

एयर क्वालिटी की निगरानी करने वाले पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के ‘सफर’ ने कहा है कि यह सुधार कुछ समय के लिये है और आज यह 'खराब' श्रेणी में पहुंच जायेगा. राजधानी में रविवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 435 जबकि शनिवार को 414 दर्ज किया गया था. सफर के अनुसार मंगलवार सुबह दिल्ली में एक्यूआई 'मध्यम' श्रेणी में था.

आसपास के इलाकों में भी एक्यूआई 'मध्यम' श्रेणी में

दिल्ली के आसपास के इलाकों में भी एक्यूआई 'मध्यम' श्रेणी का दर्ज किया गया. फरीदाबाद में एक्यूआई 172, गाजियाबाद में 166, ग्रेटर नोएडा में 186 एवं नोएडा में 178 दर्ज किया गया. इन शहरों में एक्यूआई सोमवार को खराब श्रेणी का दर्ज किया गया जबकि रविवार एवं शनिवार को यह गंभीर श्रेणी में था. गुरुग्राम के एक्यूआई में कुछ सुधार हुआ लेकिन यह 'खराब' श्रेणी में बना हुआ है और यहां यह 204 दर्ज किया गया. सोमवार को यह आंकड़ा 246 था.

बता दें कि दिल्ली में दिवाली पर पिछले चार साल में सबसे खराब प्रदूषण स्तर दर्ज किया गया था. इसका मुख्य कारण प्रतिकूल मौसम स्थिति, खेतों में पराली जलाना और पटाखे चलाना था. दिवाली के दूसरे दिन एयर क्वालिटी 2016 के बाद सबसे खराब थी.

यह भी पढ़ें-

कोरोना का कहर: आज से दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों का होगा रैंडम कोविड टेस्ट

दिल्ली: कोरोना से हर 60 मिनट में जा रही है चार लोगों की जान, बीते एक दिन में सामने आए 6396 नए मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget