एक्सप्लोरर

Indian Railways: ट्रेनों की सफाई के तरीके में हुआ कितना बदलाव, रेल मंत्रालय ने शेयर किया वीडियो

Rail Ministry: रेल मंत्रालय ने ट्विटर पर ट्रेनों की सफाई व्यवस्था से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पहले और अब के तरीके की तुलना शेयर की है.

Train Cleaning Video: भारतीय रेलवे में साल-दर-साल सुधार होता चला आ रहा है. समय के साथ रेलवे काफी हाईटेक हो चुकी है. पहले की ट्रेनों और उनके कोच में और आज की ट्रेनों और उनके कोच में काफी बदलाव देखने को मिलता है. आज देश में सेमी हाई स्पीड ट्रेनें भी चलने लगी हैं. हालांकि भारतीय ट्रेनों में सफाई की व्यवस्था हमेशा सवालों के घेरे में रहती थी, अब इसमें भी सुधार हो रहा है. इसी बीच रेल मंत्रालय ने ट्रेनों से सफाई पर आधारित एक वीडियो शेयर किया है.

इस वीडियो में रेल मंत्रालय ने यह बताने की कोशिश की है कि ट्रेनों की सफाई करने के तरीके में पहले की तुलना में कितना बदलाव हुआ है. वीडियो में दिखाया गया है कि पहले ट्रेनों की सफाई आदमी हाथ से करते थे.

वहीं, आज इस काम को ऑटोमेटिक तरीके से किया जा रहा है. वीडियो में एक शख्स हाथ से कपड़े और पानी से ट्रेन की सफाई करता नजर आ रहा है. क्लिप के निचले हिस्से में स्वचालित रेलवे कोच वॉशिंग प्लांट को दिखाया गया है, जिसका उपयोग अभी किया जा रहा है.

वीडियो को लोग कर रहे हैं पसंद

क्लिप के निचले हिस्से में ट्रेन को लंबे स्क्रबर्स के समूह के माध्यम से अपना रास्ता बनाते हुए देखा जाता है जो ट्रेन के बाहरी हिस्से पर गंदगी को धोते हैं. वीडियो शेयर करते हुए रेल मंत्रालय ने लिखा, "हैंड प्रेस से व्यवस्थित स्विच तक." सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. 17 सेकंड की छोटी क्लिप को ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद से अभी तक इसे 3.7 लाख से अधिक बार देखा गया और 7 हजार लाइक्स मिले हैं. 

 

वीडियो पर लोगों के कमेंट

इस वीडियो पर एक यूजर ने कहा, "यह नया और उभरता हुआ भारत है. निश्चित रूप से अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है, लेकिन जल्द ही हम इसे हासिल कर लेंगे और हम सब मिलकर अपने देश को समृद्ध बना सकते हैं." एक अन्य यूजर ने लिखा, "ऑटोमेटिक तरीका अच्छा है अगर इसे सही जगह पर लागू किया जाए." एक अन्य यूजर ने लिखा, "शानदार!! मुझे आश्चर्य है कि इसे लागू करने में इतने साल क्यों लग गए."

अब फ्लाइट की तरह होगी ट्रेन की सफाई 

हाल ही में वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों ने ट्विटर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से ट्रेन में गंदगी की शिकायत की थी. इन पोस्ट्स में दिखाया गया था कि ट्रेन जब अपने डेस्टिनेशन रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है तो उसमें भारी मात्रा में खाने के पैकेट और अन्य कचरा बिखरा हुआ था.

इन शिकायतों पर एक्शन लेते हुए रेल मंत्री ने रेल यात्रियों के व्यवहार पैटर्न को ध्यान में रखते हुए वंदे भारत ट्रेनों में कचरा फैलने और उसके कलेक्शन सिस्टम में बदलाव के निर्देश जारी किए हैं. नए सिस्टम के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एक रेल कर्मी गारबेज बैग लेकर कोच में बैठे सभी यात्रियों के पास जाएगा और कूड़ा-कचरा इकट्ठा करेगा. 

ये भी पढ़ें-Naatu-Naatu: कोरियन एंबेसी पर चढ़ा नाटू-नाटू का खुमार, गाने पर थिरका पूरा दूतावास, पीएम मोदी ने किया वीडियो शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: मानसून सत्र का पांचवां दिन, केंद्र सरकार पेश कर सकती है खास बिल, कांग्रेस बनेगी चर्चा का हिस्सा?
LIVE: मानसून सत्र का पांचवां दिन, केंद्र सरकार पेश कर सकती है खास बिल, कांग्रेस करेगी चर्चा?
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget