एक्सप्लोरर

श्रमिक स्पेशल ट्रेन: आलोचनाओं के बीच रेलवे का जवाब- 'रास्ता नहीं भटकी ट्रेनें , बदला गया था उनका रूट'

1 मई से शुरू हुई श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को लेकर कई शिकायतें आती रही हैं. ट्रेन परिचालन में देरी से लेकर यात्रा के दौरान खाने पीने की कमी जैसी ख़बरें मीडिया में आती रही हैं. यहां तक कि यात्रा के दौरान कुछ यात्रियों के मौत की भी ख़बरें आई हैं.

नई दिल्लीः श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का रूट बदले जाने और लेटलतीफी को लेकर आलोचना झेल रहे रेल मंत्रालय ने कहा है कि ट्रेनों का रूट योजना के तहत बदला गया था न कि ट्रेनें रास्ता भटक गई थीं. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद यादव ने कहा कि रेल मार्ग काफ़ी व्यस्त होने के चलते कुछ श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का रूट बदला गया था. उन्होंने बताया कि 20 मई से 24 मई के बीच 71 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का रूट बदला गया था जबकि अभी तक कुल 3840 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं. यादव ने कहा कि इनमें से ज़्यादातर ट्रेनें उत्तर प्रदेश और बिहार जा रही थीं. जिसके चलते रेल मार्ग काफ़ी व्यस्त हो गया और इन ट्रेनों का रूट बदलकर उनके गन्तव्य स्टेशन तक पहुंचाया गया.

9 नहीं , 2 दिनों में सूरत से सिवान पहुंची ट्रेन

विनोद यादव ने कुछ दिनों पहले बनी मीडिया की उस ख़बर को फेक क़रार दिया जिसमें कहा गया था कि सूरत से चली एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन 9 दिनों में सिवान पहुंची थी. यादव ने दावा किया कि ये ट्रेन सिर्फ़ 2 दिनों में ही सूरत से सिवान पहुंच गई थी. उन्होंने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी के आरोप को खारिज़ करते हुए कहा कि अबतक चली कुल 3840 स्पेशल ट्रेनों में से महज 4 ट्रेनें ऐसी हैं जिन्होंने अपने गंतव्य स्टेशन तक पहुंचने में 72 घंटे से ज़्यादा समय लिया है. उनके मुताबिक़ जिन 4 ट्रेनों ने 72 घंटे से ज़्यादा समय लिया उसकी वजह दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी और असम में रेल मार्ग पर भूस्खलन रहा क्योंकि ये सभी ट्रेनें पूर्वोत्तर राज्यों में जा रही थीं.

'सभी प्रवासियों को घर पहुंचाएगी रेलवे'

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने आंकड़ों में बताया कि 28 मई तक 3840 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 52 लाख प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाया जा चुका है. वहीं पिछले एक हफ़्ते में 1520 ट्रेनों में 20 लाख प्रवासी इन ट्रेनों से अपने घर पहुंच चुके हैं. विनोद यादव ने कहा कि पिछले दो दिनों में राज्य सरकारों की ओर से इन ट्रेनों की मांग में कमी आई है और फ़िलहाल राज्य सरकारों की ओर से की गई 450 ट्रेनों की मांग की रेलवे के पास लंबित है. हालांकि उन्होंने साफ़ किया कि जबतक राज्य सरकारें इन ट्रेनों की मांग करती रहेंगी तबतक ये ट्रेनें चलती रहेंगी.

80 फ़ीसदी ट्रेनें बिहार और यूपी गई

विनोद यादव ने जो आंकड़ा दिया उसके मुताबिक़ अबतक चलीं 3840 ट्रेनों में से क़रीब 80 फ़ीसदी ट्रेनें बिहार और उत्तर प्रदेश भेजी गई हैं. उत्तर प्रदेश को 42.5 फ़ीसदी जबकि बिहार को 36.8 फ़ीसदी ट्रेनें भेजी गई हैं. वहीं पश्चिम बंगाल को 2.3 फ़ीसदी ट्रेनें भेजी गई.

यह भी पढ़ेंः

जम्मू-कश्मीर: पुलिस का दावा, पुलवामा में दूसरे हमले में इस्तेमाल की गई गाड़ी हिजबुल के आतंकी की

सच्चाई का सेंसेक्स: सोशल मीडिया पर टिड्डियों के हमले को लेकर दिल्ली सरकार ने दी चेतावनी? सच जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर ममता बनर्जी की पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये किस तरह की...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर ममता बनर्जी की पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये किस तरह की...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget