एक्सप्लोरर

मध्य रेलवे ने बिना टिकट यात्रियों से वसूला भारी हर्जाना, मिले 168 करोड़ रुपये से ज्यादा

मध्य रेलवे ने बिना टिकट यात्रियों से भारी हर्जाना वसूला है और इसके तहत उसे 168 करोड़ रुपये से ज्यादा मिले हैं.

मुंबईः भारतीय रेलवे में बिना उचित टिकट यात्रा करने वालों की संख्या कितनी है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि मध्य रेलवे ने बिना टिकट यात्रियों से 168 करोड़ 9 लाख रुपए जुर्माना वसूले हैं. यह आंकड़े पिछले 10 महीने के हैं.

मध्य रेल बिना टिकट यात्रियों तथा अनियमित यात्रियों के ख़िलाफ़ सघन अभियान चलाया करती है. मध्य रेल ने जनवरी 2020 महीने में ऐसे यात्रियों से 12.95 करोड़ रुपये वसूले हैं जो पिछले वर्ष जनवरी 2019 माह के दौरान 11.44 करोड़ रुपये की आय की तुलना में 13.20 फीसदी बढ़ी है.

जनवरी 2020 माह के दौरान बिना टिकट/अनियमित यात्रा तथा बिना बुक किये लगेज के कुल 2.82 लाख मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले वर्ष इसी माह में 2.51 लाख मामलों में 12.35 फीसदी की वृद्धि हुई थी. अप्रैल 2019 से जनवरी 2020 की अवधि के दौरान बिना टिकट/अनियमित यात्रा के कुल 32.71 लाख मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 29.56 लाख मामलों में 10.65 फीसदी की वृद्धि हुई थी.

अप्रैल 2019 से जनवरी 2020 की अवधि में इस तरह के बिना टिकट/अनियमित यात्रा से मध्य रेलवे को अर्जित आय रुपये168.09 करोड़ दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान दर्ज मामलो में रु.147.00 करोड़ की आय की तुलना में 14.35 फीसदी अधिक है.

जनवरी 2020 माह के आरक्षित टिकट हस्तांतरण के 247 मामले दर्ज किए गये एवं उनसे पेनाल्टी के रूप में 1.99 लाख वसूले गए. मध्य रेलवे का कहना है कि, इस प्रकार के अभियान रेल के यात्रियों को बेहतर सेवा देने तथा बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए चलाए जाते हैं. इसके लिए मध्य रेल द्वारा नियमित रूप से उचित कदम उठाए जाते हैं. वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बिना टिकट यात्रा से होने वाले राजस्व हानि तथा अन्य अनियमिताओं की गहन निगरानी रखी जाती है. मध्य रेल यात्रियों से अपील करती है कि सही एवं वैध टिकट के साथ यात्रा करें.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
PM मोदी का राहुल गांधी पर हमला, 'सच की हुंकार के आगे झूठ की गूंज नहीं टिकेगी'
PM मोदी का राहुल गांधी पर हमला, 'सच की हुंकार के आगे झूठ की गूंज नहीं टिकेगी'
PM मोदी GenZ स्टाइल में बोले - 'यहां के एल्युमिनाई OG हैं', लगे ठहाके
PM मोदी GenZ स्टाइल में बोले - 'यहां के एल्युमिनाई OG हैं', लगे ठहाके

वीडियोज

Romana Isar Khan | Shastrartha: सियासत के नाम फिर से हिंदू-मुसलमान? | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Saharanpur Bulldozer Action: यूपी में अवैध मस्जिद पर एक्शन.. बढ़ी सियासी टेंशन !। UP Politics
Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
बादशाह की एक्स वाइफ ने सेपरेशन और दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, बता दिया सच
बादशाह की एक्स वाइफ ने सेपरेशन और दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, बता दिया सच
गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग
गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
Gas Stove Flame: नीली से पीली हो गई गैस चूल्हे की लौ, न करें नजरअंदाज
नीली से पीली हो गई गैस चूल्हे की लौ, न करें नजरअंदाज
Embed widget