एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का दावा- पीएम मोदी के जरिए अर्नब को मिली थी बालाकोट एयर स्ट्राइक की जानकारी

राहुल गांधी ने एक रोडशो के दौरान कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बारे में सिर्फ प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह मंत्री और वायुसेना प्रमुख को जानकारी थी. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इन लोगों के अलावा किसी अन्य को बालाकोट एयर स्टाइक से पहले इसकी जानकारी नहीं थी. अब मैं यह समझना चाहता हूं कि इसकी जांच आरंभ क्यों नहीं हुई कि बालाकोट की कार्रवाई से पहले इसकी जानकारी एक पत्रकार को किसने दी.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ‘वह व्यक्ति हैं जिनके जरिए’ बालाकोट एयर स्ट्राइक से पहले ही उसकी जानकारी ‘रिपब्लिक टीवी’ के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को मिल गई थी. हालांकि, उन्होंने अपने दावे को लेकर कोई सबूत पेश नहीं किया.  प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से भी फिलहाल इस दावे पर कोई जवाब नहीं आया है.

पायलटों के जीवन को खतरे में डाला गया

बता दें कि कांग्रेस नेता ने यहां एक रोडशो के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री समेत सिर्फ पांच लोगों को किसी सैन्य कार्रवाई के बारे में पहले से जानकारी रही होगी. उन्होंने अर्नब की कथित व्हाट्सएप बातचीत का हवाला देते हुए कहा, ‘‘कुछ दिनों पहले यह जानकारी सामने आई कि एक पत्रकार बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बारे में पहले से जानता था. पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना की ओर से बमबारी किए जाने के तीन दिनों पहले ही एक पत्रकार को बता दिया गया कि क्या होने जा रहा है.’’ राहुल गांधी ने कहा कि इसका यह मतलब हुआ कि वायुसेना के हमारे पायलटों के जीवन को खतरे में डाला गया.

हमले से पहले कैसे इसकी जानकारी एक पत्रकार को दी गई

 उनके मुताबिक, बालाकोट एयर स्ट्राइक के बारे में सिर्फ प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह मंत्री और वायुसेना प्रमुख को जानकारी थी. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इन लोगों के अलावा किसी अन्य को बालाकोट एयर स्टाइक से पहले इसकी जानकारी नहीं थी. अब मैं यह समझना चाहता हूं कि इसकी जांच आरंभ क्यों नहीं हुई कि बालाकोट की कार्रवाई से पहले इसकी जानकारी एक पत्रकार को किसने दी. कारण यह है कि इन पांच लोगों में से किसी ने इस व्यक्ति को बताया. इनमें से किसी ने ही हमारी वायुसेना के साथ विश्वासघात किया.’’

प्रधानमंत्री जांच का आदेश क्यों नहीं दे रहे हैं

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘अगर प्रधानमंत्री ने ऐसा नहीं किया तो फिर वह जांच का आदेश क्यों नहीं दे रहे हैं. इस बारे में सोचिए, प्रधानमंत्री जांच का आदेश नहीं दे रहे हैं तो इसका सिर्फ एक कारण है कि वह खुद वही व्यक्ति हैं जिसके जरिए यह सूचना पत्रकार तक पहुंची,’’ उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा नहीं है तो प्रधानमंत्री को जांच करानी चाहिए और यह बताना चाहिए कि सूचना किसने दी थी.

चीन-भारत सीमा विवाद पर पीएम मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने चीन-भारत सीमा पर गतिरोध को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका सीना 56 इंच का है. आज चीन की सेना भारतीय सीमा के भीतर बैठी हुई है. हजार किलोमीटर भारतीय जमीन को उन्होंने कब्जे में ले लिया है. इसके बाद भी प्रधानमंत्री की हिम्मत नहीं है कि वह चीन के बारे में एक शब्द बोल दें.’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया और देश को कमजोर कर दिया, इसलिए चीन इस देश के भीतर घुसने की हिम्मत कर सका.

ये भी पढ़ें

लॉकडाउन में अरबपतियों की संपत्ति 35 फीसदी बढ़ी, गरीबों को पड़ गए खाने के लाले: ऑक्सफैम

बंगाल पर सियासी घमासान जारी: सामना में शिवसेना ने BJP पर साधा निशाना, ममता को दी नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget