एक्सप्लोरर

नोटबंदी, ‘गलत जीएसटी’ और लॉकडाउन का मकसद असंगठित क्षेत्र को खत्म करना है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- असंगठित क्षेत्र 90 प्रतिशत से ज्यादा रोजगार देता है. जिस दिन इनफॉरमल सेक्टर नष्ट हो गया उस दिन हिंदुस्तान रोजगार नहीं पैदा कर पाएगा.

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि नोटबंदी, ‘गलत जीएसटी’ और लॉकडाउन का मकसद असंगठित क्षेत्र को खत्म करना है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर असंगठित क्षेत्र नष्ट हो गया तो देश रोजगार पैदा नहीं कर पाएगा. कांग्रेस नेता ने एक वीडियो जारी कर कहा कहा, ‘‘जब 2008 में जबरदस्त आर्थिक तूफान आया तो मैंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पूछा था कि पूरी दुनिया में आर्थिक नुकसान हुआ है मगर हिंदुस्तान में कोई असर क्यों नहीं हुआ? उन्होंने उस वक्त कहा था कि जब तक हिंदुस्तान का असंगठित सिस्टम मजबूत है तब तक देश को कोई भी आर्थिक तूफान छू नहीं सकता.’’ राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘पिछले 6 साल से भाजपा की सरकार ने असंगठित क्षेत्र की व्यवस्था पर आक्रमण किया है. इसके 3 बड़े उदाहरण नोटबंदी, गलत जीएसटी और लॉकडाउन हैं.’’ उन्होंने यह दावा किया, ‘‘ यह मत सोचिए कि लॉकडाउन के पीछे सोच नहीं थी. यह मत सोचिए कि आखिरी मिनट पर लॉकडाउन कर दिया गया. इन तीनों का लक्ष्य हमारे असंगठित क्षेत्र को खत्म करने का है.’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री जी को अगर सरकार चलानी है तो मीडिया की जरूरत है, मार्केटिंग की जरूरत है. मीडिया और मार्केटिंग 15-20 लोग करते हैं. यही लोग असंगठित क्षेत्र का पैसा लेना चाहते हैं.’’ उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र 90 प्रतिशत से ज्यादा रोजगार देता है. जिस दिन इनफॉरमल सेक्टर नष्ट हो गया उस दिन हिंदुस्तान रोजगार नहीं पैदा कर पाएगा. कांग्रेस नेता यह दावा भी किया, ‘‘आप (असंगठित क्षेत्र के लोग) ही इस देश को चलाते हो आप ही इस देश को आगे ले जाते हो और आप ही के खिलाफ साजिश हो रही है. आपको ठगा जा रहा है और आपको गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है. हमें इस आक्रमण को पहचानना पड़ेगा और पूरे देश को मिलकर इसके खिलाफ लड़ना पड़ेगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर
‘12 साल में 4 गुणा बढ़ा रक्षा उत्पादन’, राजनाथ का सैनिकों के नाम संदेश
‘12 साल में 4 गुणा बढ़ा रक्षा उत्पादन’, राजनाथ का सैनिकों के नाम संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget