एक्सप्लोरर

अमेरिका के भारत पर 26% टैरिफ लगाने पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 26% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. इस फैसले से भारतीय राजनीति में हलचल मच गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

2 अप्रैल (बुधवार) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ के तहत भारत पर 26% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. इस फैसले के बाद भारतीय राजनीति में हलचल मच गई है. विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए इस फैसले को देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताया है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्रंप के इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "अमेरिकी टैरिफ से भारत की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी." इस मुद्दे पर विपक्षी दल लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं. आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने भी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि अमेरिका से बेहतर व्यापारिक संबंध होने के बावजूद भारत पर इतना भारी टैरिफ क्यों लगाया गया.

रेसिप्रोकल टैरिफ क्या है?

रेसिप्रोकल टैरिफ यानी आयात शुल्क वह कर होता है, जो किसी देश की सरकार दूसरे देशों से आने वाले सामान पर लगाती है. जब कोई कंपनी विदेश से सामान मंगाती है, तो उसे यह शुल्क सरकार को देना होता है. आमतौर पर, कंपनियां यह खर्च ग्राहकों से वसूल लेती हैं.

अमेरिका ने भारत पर कितना शुल्क लगाया?

अमेरिका ने पहले से ही भारत के इस्पात, एल्युमीनियम, वाहन और उनके पार्ट्स पर 25% आयात शुल्क लगा रखा था. अब, अमेरिका ने भारत से आने वाले बाकी उत्पादों पर 5 से 8 अप्रैल के बीच 10% नया शुल्क लगाने का फैसला किया है. इसके बाद 9 अप्रैल से यह शुल्क बढ़कर 27% तक हो जाएगा. अमेरिका के इस फैसले का असर 60 से ज्यादा देशों पर पड़ेगा.

भारत के प्रतिस्पर्धी देशों पर कितना शुल्क लगा?

  • चीन पर 54%
  • वियतनाम पर 46%
  • बांग्लादेश पर 37%
  • थाईलैंड पर 36%

इसका असर क्या होगा?

भारत के लिए अमेरिका को सामान बेचने (निर्यात) में मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि ज्यादा शुल्क से भारतीय उत्पाद महंगे हो जाएंगे. इससे भारतीय कंपनियों को नुकसान हो सकता है और अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें-

'अगर सरकार चाहती तो...', वक्फ संशोधन बिल पर विपक्ष से ये क्या कहने लगे JPC अध्यक्ष जगदंबिका पाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget