एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi At Cambridge: कैंब्रिज में बोले राहुल गांधी, 'मुझे खुफिया अधिकारियों ने बताया मेरे फोन की जासूसी...'

Rahul Gandhi Speech At Cambridge: राहुल गांधी ने कैंब्रिज में बिजनेस स्कूल में संबोधन के दौरान भारत में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमले का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उनके फोन की जासूसी की जाती है.

Rahul Gandhi At Cambridge: कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी लंदन गए हुए हैं. वहां उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इसी कार्यक्रम में उन्होंने भारत की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने भारत में संस्थाओं के नियंत्रण में होने की बात कही. साथ ही उन्होंने अपने फोन की जासूसी किए जाने का आरोप भी लगाया.

राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज में बिजनेस स्कूल के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, 'भारत में मीडिया और न्यायपालिका नियंत्रण में है. मेरे फोन में पेगासस से जासूसी होती है. खुफिया अधिकारियों ने मुझे बताया कि आपका फोन रिकॉर्ड हो रहा है. मेरे ऊपर आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं.'

'हम ऐसी दुनिया नहीं देख सकते जो...'
राहुल गांधी ने कहा, हम ऐसी दुनिया बनते हुए नहीं देख सकते जो लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई न हो. राहुल गांधी के संबोधन का विषय 'लर्निंग टू लिसेन इन इन 21 सेंचुरी' था. इस दौरान उन्होंने कहा, दुनिया में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए नई सोच की जरूरत की बात कही. साथ ही ये भी कहा कि इसे किसी पर थोपा न जाए.

कांग्रेस नेता ने भारत और अमेरिका जैसे लोकतांत्रिक देशों में निर्माण क्षेत्र में गिरावट का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा, इस बदलाव बड़े पैमाने पर असमानता और आक्रोश सामने आया है, जिस पर तत्काल ध्यान देने और संवाद की जरूरत है.

भारत जोड़ा यात्रा की चर्चा
राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लंबी चर्चा की. कश्मीर के बारे में बताते हुए राहुल ने कहा, कश्मीर में कई सालों से  हिंसाग्रस्त है. सुरक्षा अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर आगाह किया लेकिन जब हम आगे बढ़े तो हजारों लोग तिरंगा लेकर आगे आए. एक व्यक्ति करीब आया उसने कुछ लड़कों की तरफ दिखा कर बताया कि वो उग्रवादी हैं. उन लड़कों ने मुझे घूर कर देखा लेकिन कुछ कर नहीं पाए. राहुल गांधी ने कहा कि यह लोगों की बात सुनने और अहिंसा की ताकत है.

यह भी पढ़ें

दिल्ली से आज बीजिंग को मिलेगा बड़ा संदेश, रायसीना डायलॉग की साइडलाइन पर QUAD देशों के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget