एक्सप्लोरर

Electoral Bond: 'दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट, पीएम मोदी का है आईडिया ' इलेक्टोरल बॉन्ड पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

Rahul Gandhi on Electoral Bond: राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार कंपनियों पर ईडी, सीबीआई, आईटी का दवाब बनाकर उनसे पैसे वसूल रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट इसकी जांच करेगा.

Rahul Gandhi on Electoral Bond: इलेक्टोरल बॉन्ड पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है. उन्होंने कहा, "कुछ साल पहले पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम दुनिया की सबसे बड़ी उगाही रैकेट है. ये बड़े कंपनियों से हफ्ता वसूली का जरिया है. कांट्रेक्ट का हिस्सा लिया गया है. यह भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा मामला है, जिन कंपनियों पर जांच एजेंसियों ने कार्रवाई की, उन्होंने बीजेपी को चंदा दिया. उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इसकी जांच करेगा."

'इससे बड़ा राष्ट्रविरोधी काम नहीं'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले, "सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जो इलेक्टोरल बॉन्ड शुरू किया है, उसका डाटा सार्वजनिक करना चाहिए. जिसके बाद आंकड़ा सामने आया कि देश की बड़ी-बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों ने बीजेपी को हजारों करोड़ रुपये दिए हैं. यह यह राष्ट्रविरोधी काम है. इससे बड़ा राष्ट्रविरोधी काम नहीं हो सकता."

ये पीएम मोदी का आइडिया- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "बीजेपी सरकार कंपनियों पर ईडी, सीबीआई, आईटी का दवाब बनाकर उनसे पैसे वसूल रही है. जिन कंपनियों पर जांच एजेंसियों ने कार्रवाई की उन्होंने बीजेपी को चंदा दिया. उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इसकी जांच करेगा. यह पूरे देश की व्यवस्था को भ्रष्टाचार में लगा देने जैसा है. ये पीएम मोदी का आइडिया है. ये नितिन गडकरी ने नहीं, पीएम मोदी ने करवाया है."

'दुनिया का सबसे बड़ा वसूली का रैकेट'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, "कुछ साल पहले पीएम मोदी ने हिन्दुस्तान के पॉलिटिकल फाइनेंस के सिस्टम को साफ करने की बात की और इलेक्टोरल बॉन्ड लेकर आए, लेकिन अब इलेक्टोरल बॉन्ड की सच्चाई देश के सामने है. पीएम मोदी ने जो इलेक्टोरल बॉन्ड का कॉन्सेप्ट रखा है, वह दुनिया का सबसे बड़ा वसूली का रैकेट है."

जांच एजेंसियों पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, "सीबीआई, ईडी, आईटी बीजपी और आरएसएस के हथियार हैं. यह अब भारत की जांच एजेंसियां नहीं रही. इलेक्टोरल बॉन्ड स्कैम से जुड़े लोगों को सोचना चाहिए कि कभी न कभी बीजेपी की सरकार बदलेगी. इसके बाद ऐसी कार्रवाई होगी कि ये फिर कभी नहीं होगा. ये मेरी गारंटी है."

ये भी पढ़ें: Shraddha Walker Murder Case: 'आफताब पूनावाला को जेल की कोठरी से रोज 8 घंटे बाहर निकाला जाए', दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों जारी किया ये आदेश?

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget