एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Lakhimpur Kheri Visit: लखनऊ एयरपोर्ट से लखीमपुर खीरी के लिए निकला राहुल गांधी का काफिला, साथ में सीएम चन्नी और बघेल

Rahul Gandhi Lakhimpur Kheri Visit: इससे पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रशासन उन्हें लखीमपुर खीरी नहीं जाने दे रहा है. लखनऊ एयरपोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी शुरू हो गई.

Rahul Gandhi Lakhimpur Kheri Visit: लखनऊ एयरपोर्ट से लखीमपुरी खीरी के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का काफिला निकल चुका है. उनके साथ पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल मौजूद हैं. लखीमपुर खीरी के रास्ते में ही सीतापुर आता है, जहां प्रियंका गांधी करीब पचास घंटे से हैं. यूपी पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया है और लखीमपुर जाने की इजाजत दे दी है. राहुल, प्रियंका गांधी से मिलेंगे और साथ में वहां जाएंगे.

इससे पहले लखनऊ एयरपोर्ट के अंदर राहुल गांधी धरने पर बैठ गए. उनका आरोप था कि प्रशासन उन्हें लखीमपुर खीरी जाने नहीं दे रहा है. कांग्रेस ने कहा कि पहले राहुल गांधी को जाने की इजाजत दी गई लेकिन अब प्रशासन की तरफ से नई-नई शर्तें रखी जा रही हैं. कांग्रेस के मुताबिक, राहुल गांधी को प्रशासन यानी पुलिस की गाड़ी में बैठकर जाने के लिए कहा जा रहा था. पार्टी के प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने कहा कि जब राहुल गांधी प्रशासन की सुरक्षा में ही जा रहे हैं तो पुलिस की गाड़ी में बैठकर जाने के लिए क्यों कहा जा रहा है?

राहुल गांधी ने कहा, “हम अपनी कार में (लखीमपुर खीरी) जाना चाहते हैं लेकिन वे (पुलिस) हमें अपने वाहन में ले जाना चाहते हैं. मैंने उनसे कहा कि मुझे अपने निजी वाहन में जाने दें. वे कुछ योजना बना रहे हैं. मैं यहां बैठा हूं.”

Lakhimpur Kheri Violence: अमित शाह से मिलकर अजय मिश्रा ने लखीमपुर मामले पर दी सफाई, जानें गृह मंत्री ने क्या कहा?

कांग्रेस के आक्रामक रुख से झुकी योगी सरकार, राहुल-प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget