राहुल गांधी की बड़ी घोषणा- सत्ता में आए तो बिजनेस शुरू करने के लिए परमिशन की जरूरत नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले युवा बिजनेसमैन के लिए एक बड़ी घोषणा की है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले युवा बिजनेसमैन के लिए एक बड़ी घोषणा की है. राहुल गांधी ने युवा बिजनेसमैन के लिए पार्टी के प्लान को बताते हुए कहा है कि किसी भी बिजनेस को शुरू करने में पहले तीन साल तक युवाओं को परमिशन की जरूरत नहीं होगी.
राहुल गांधी ने साथ ही कहा कि एंजल टैक्स को खत्म कर दिया जाएगा, कंपनी का जॉब क्रिएशन अधिक रहने पर आर्थिक मदद भी दी जाएगी और बैंकों की तरफ से लोन आसानी से दिलाया जाएगा.
जीरो परमिशन के तहत कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा के मुताबिक युवाओं को बिजनेस स्टार्ट करने के लिए किसी भी तरह के कोई परमिशन की जरूरत नहीं होगी. युवा बिजनेसमैन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट कर बिजनेस कर सकेंगे. तीन साल के बाद उन्हें परमिशन की जरूरत होगी.
Youngsters,
Want to start a new business? Want to create jobs for India? Here’s our plan for you: 1. ZERO permissions for the first 3 years of any new business. 2. Goodbye Angel Tax 3. Solid incentives & tax credits based on how many jobs you create. 4. Easy Bank Credit — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 28, 2019
क्या होता है एंजल टैक्स- एंजल टैक्स वह होता है जो किसी नए गठित कंपनी के इंवेस्टमेंट पर टैक्स लिया जाता है. वर्तमान में एंजल टैक्स की दर 30 प्रतिशत है.
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के 20 प्रतिशत गरीब लोगों को मिनिमम इनकम गारंटी योजना के तहत सलाना 72 हजार रुपए देने की घोषणा की है. राहुल गांधी ने कहा कि इस योजना से देश के 20 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा.
यह भी पढ़ें- फाइनेंशियल ईयर के आखिरी दिन रविवार को खुले रहेंगे सरकारी लेन-देन वाले बैंक 31 मार्च तक टैक्स प्लानिंग, पैन-आधार से जुड़े इन कामों को निपटाएं वर्ना हो जाएगा नुकसान JNV: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा नवीं प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी किया देखें वीडियो- 






















