एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, बोले- असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश

Congress: राहुल गांधी ने कश्मीर में पार्टी नेताओं के साथ बैठक में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भी सवाल उठाए.

Rahul Gandhi in Kashmir: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों अपनी छुट्टियां बिताने के लिए कश्मीर पहुंचे हुए हैं. यहां वह अपनी छुट्टियों का आनंद तो ले ही रहे हैं साथ में पार्टी को मजबूत करने का भी काम कर रहे हैं. कश्मीर में राहुल गांधी ने रविवार (19 फरवरी) को पार्टी नेताओं के साथ एक बैठक की. इस बैठक में तमाम बातों पर चर्चा हुई. बैठक में राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के नेताओं को लोगों की भलाई के लिए काम करने का आदेश दिया. 

इस बैठक में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कश्मीर के पार्टी नेताओं के साथ बैठक में प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने सरकार के अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भी सवाल उठाए. उन्होंने इसे लोगों को परेशान करने वाला कदम बताया. उन्होंने कहा कि इसके जरिए मोदी सरकार असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है. राहुल गांधी ने कहा, "लोकतांत्रिक प्रणाली के अभाव के कारण राज्य में लोगों को कई तरह की कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है."

मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, "सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लोगों की भावना के खिलाफ जाकर प्रदेश को दो केंद्र शासित राज्यों में विभाजित कर दिया. अब लोगों के अधिकारों को छीनने का प्रयास किया जा रहा है. वे अपनी गलत नीतियों के कारण सभी मुद्दों पर विफल हुए हैं." राहुल ने आगे कहा, "कांग्रेस लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लड़ना जारी रखेगी और उन्हें न्याय दिलाना सुनिश्चित करेगी."

'असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश'

राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में अतिक्रमण हटाओ अभियान को वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए बीजेपी की सोची समझी चाल करार दिया. उन्होंने कहा, "बढ़ती बेरोजगारी, अभूतपूर्व मूल्य वृद्धि और लोगों से संबंधित अन्य विकासात्मक मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी इस तरह के काम कर रही है." राहुल गांधी ने इस दौरान यह विश्वास जताया किया कि कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों को देखते हुए लोग विशेषकर युवा पार्टी में शामिल हो रहे हैं.

'न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे'

उन्होंने पार्टी नेताओं को आदेश दिया कि कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए दरवाजे खुले रखने चाहिए और उन्हें लोगों की भलाई के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए. पार्टी नेताओं से राहुल गांधी ने कहा, "वह जम्मू-कश्मीर का दौरा करना जारी रखेंगे क्योंकि उन्हें उनका दर्द और पीड़ा महसूस होती है. जो बीजेपी की ओर से अपनाई गई गलत नीतियों के कारण भारी कठिनाइयों से गुजरे हैं, वह जम्मू-कश्मीर के लोगों को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे."

ये भी पढ़ें-Bhimashankar Jyotirlinga: भीमाशंकर मंदिर पर CM हिमंता सरमा का शिवसेना पर कटाक्ष! कहा, 'इसलिए उनका पार्टी सिंबल गायब हुआ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने जेन-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने जेन-G को समझाया ‘सही मतलब’!

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget