एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi: मीडिया से क्यों है राहुल गांधी की नाराजगी, खुद बताया, 'गोदी मीडिया' पर कही ये बात

भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी के निशाने पर इन दिनों मीडिया है. कांग्रेस नेता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गोदी मीडिया को लेकर उनकी क्या राय है.

Rahul Gandhi On Godi Media: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी इन दिनों 'भारत जोड़ो यात्रा' कर रहे हैं. इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता को कई बार निशाने पर लिया गया. अक्सर अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी मीडिया पर सवाल न उठाने का आरोप लगाते हुए निशाना साधते हैं. ऐसे ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे 'गोदी मीडिया' शब्द के इस्तेमाल को लेकर सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने जवाब दिया.

राहुल गांधी ने कहा, "मैने गोदी मीडिया का शब्द का इस्तेमाल कभी नहीं किया." उन्होंने आगे कहा कि ये बात जरूर है कि मीडिया को कंट्रोल किया जाता है. मीडिया पर प्रेशर डाला जाता है. इस दौरान राहुल गांधी ने ये भी बताया कि इसमें किसकी गलती है.

मीडिया ध्यान भटकाता है- राहुल
राहुल गांधी ने कहा, "मैं मीडिया के स्ट्रक्चर की आलोचना कर रहा हूं. कांग्रेस पार्टी की विचारधारा स्वतंत्र मीडिया की है." उन्होंने यह भी बताया कि "कांग्रेस पार्टी चाहकर भी मीडिया को अपने अधीन नहीं कर सकती क्योंकि हमारा ढांचा उस तरह से नहीं है." कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि वह स्वतंत्र मीडिया चाहते हैं, निष्पक्ष मीडिया चाहते हैं. 

मीडिया पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, "मीडिया में नफरत फैलाई जाती है. मीडिया मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाता है और इधर किसान और व्यापारी मारे जाते हैं." मीडिया की भूमिका को राहुल गांधी ने वॉचडॉग बताया. 

अमीरी-गरीबी का उठाया मुद्दा
राहुल ने एक दिन पहले पंजाब के होशियारपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था. यहां राहुल गांधी ने देश में अमीरों और गरीबों के बीच बढ़ती खाई का मुद्दा उठाया. राहुल गांधी ने कहा, ''देश के 1 फीसदी लोगों के पास देश की 40 फीसदी संपत्ति है.'' उन्होंने कहा, ''देश में 21 लोगों के पास उतना धन है, जितना 70 करोड़ लोगों के पास है.''

'भारत जोड़ो यात्रा' के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के होशियारपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को पहले किया जाना था लेकिन यात्रा में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह की मौत के बाद इसे टाल दिया गया था.

यह भी पढ़ें

'मैं RSS के ऑफिस में नहीं जा सकता, मेरा गला काटना पड़ेगा', बोले राहुल गांधी, सुरक्षा में चूक पर भी दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'डर हो गया है खत्म'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget