एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन के बीच राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- बातचीत की बजाय सरकार किसानों को पीट रही है

राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सरकार किसानों से बातचीत की बजाय उन्हें पीट रही है. नया कृषि कानूनों किसानों को खत्म कर देगा.

नई दिल्ली: किसान आंदोलन के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि मोदी सरकार बातचीत की बजाय किसानों को पीट रही है. उन्होंने किसान प्रदर्शनकारियों से अपील करते हुए कहा कि तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तक वह एक इंच पीछे नहीं हटें, हम सभी उनके साथ हैं.

राहुल गांधी ने गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों को लाल किला किसने जाने दिया? गृह मंत्री बताएं किसने लाल किला जाने का आदेश दिया.

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने इन तीनों कानूनों को वापस नहीं लिया तो किसान आंदोलन पूरे देश और खासकर, शहरी इलाकों में फैल जाएगा.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, "यह समझना जरूरी है कि ये तीनों कानून क्या हैं. पहले कानून से मंडिया खत्म हो जाएंगी. दूसरे कानून से बड़े कारोबारी अनाज की जमाखोरी कर लेंगे. तीसरे कानून से एमएसपी खत्म हो जाएगी ." उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को धमकाने और डराने का प्रयास कर रही है.

राहुल गांधी ने कहा, " सरकार मध्य वर्ग को आने वाले समय में झटका देने जा रही है. आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ जाएगी ." उन्होंने कहा, " हम समाधान चाहते हैं. समाधान यही है कि कानूनों को वापस लिया जाए. "

इसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''ना ग़ाज़ीपुर में पुलिस तैनात करके, ना सिंधू बॉर्डर पर पथराव करके, ना किसी और साज़िश से, किसान का हौसला तोड़ पाओगे. पूरा देश उनके साथ खड़ा है, उन्हें आप डरा-धमका नहीं सकते.''

बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी. इस दौरान कई जगहों पर हिंसा की घटना सामने आई. प्रदर्शनकारियों ने लाल किले पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया. इमारत में कई जगहों पर तोडफोड़ भी की गई.

इस घटना से संयुक्त किसान मोर्चा ने खुद को अलग कर लिया है. वहीं दिल्ली पुलिस ने आंदोलनकारी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने इस मामले में अब तक 33 प्राथमिकी दर्ज की है और 44 लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किए हैं. पुलिस का कहना है कि हिंसा की घटना में 394 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

किसान आंदोलन के बीच हरियाणा के 14 जिलों में इंटरनेट और SMS सर्विस पर रोक, 3 जिलों में पहले से ही है प्रतिबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन विपक्ष सुने'
हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुए 4 बिल, कौन-कौन से हैं ये विधेयक
हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुए 4 बिल, कौन-कौन से हैं ये विधेयक
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget