एक्सप्लोरर

विदेश से लौटकर बाढ़ प्रभावित केरल के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी हाल ही में अपनी ब्रिटेन और जर्मनी की यात्रा से वापस लौटे हैं. केरल की त्रासदी के बीच बीजेपी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी केरल को छोड़ गए विदेश घूमने चले गए.

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर हैं. राहुल गांधी ने आज केरल के एर्नाकुलम पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की. राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता ओमान चांडी और शशि थरूर भी मौजूद थे. राहुल गांधी आज और कल केरल के दौरे पर रहेंगे.

केरल आने से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''मैं कल और परसों केरल में रहूंगा. बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करूंगा, राहत शिविरों में जाऊंगा और मछुआरों, जरूरतमंदों की नि:स्वार्थ भाव से मदद कर स्वयंसेवियों एवं अन्य लोगों से मुलाकात करूंगा.''

केरल में भयावह बाढ़ को देखते हुए हाल ही में गांधी ने पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को निर्देश दिया था कि अपना एक महीने का वेतन लोगों की मदद के लिए दें. कांग्रेस के मुताबिक, राहुल गांधी के निर्देश पर केरल से लगे राज्यों की पार्टी इकाइयों और भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता केरल में लगातार राहत कार्य में लगे हुए हैं.

बीजेपी का आरोप- केरल छोड़ विदेश गए राहुल गांधी राहुल गांधी हाल ही में अपनी ब्रिटेन और जर्मनी की यात्रा से वापस लौटे हैं. केरल की त्रासदी के बीच बीजेपी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी केरल को छोड़ गए विदेश घूमने चले गए. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब वो संसद सत्र के बाद विदेश घूमने गए हैं. इसके साथ ही बीजेपी ने राहुल गांधी पर विदेश में भारत की छवि खराब करने का भी आरोप लगाया था.

राहुल गांधी का आज का कार्यक्रम सुबह 10 बजे अलाप्पुझा जिले के चेंगन्नुर के रिलीफ कैम्प जाएंगे सुबह 10.30 बजे अलाप्पुझा जिले के चेंगन्नुर के इंजीनियरिंग कॉलेज के रिलीफ कैम्प जाएंगे सुबह 11.15 बजे अलाप्पुझा जिले के चेंगन्नुर के Ednad गांव स्थित रिलीफ कैम्प जाएंगे दोपहर 12.15 बजे अलाप्पुझा के Camelot Convention Centre में रिलीफ कैम्प जाएंगे और बाढ़ के दौरान लोगो को रेस्क्यू करने वाले मछुआरों का सम्मान करेंगे दोपहर 1.30 बजे अलाप्पुझा के LEO XIII School के रिलीफ कैम्प जाएंगे दोपहर 3.30 बजे त्रिशूर जिले के चलाकुडी में टीआरएस पुरम स्थित रिलीफ कैम्प जाएंगे शाम 4.45 बजे एर्नाकुलम जिले के पारावूर में सेंट फ्रांसिस असीसी स्कूल स्थित रिलीफ कैम्प जाएंगे शाम 5.45 बजे एर्नाकुलम जिले के पारावूर में केरल ऑडिटोरियम स्थित रिलीफ कैम्प जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget