एक्सप्लोरर

'गिर सकती है मोदी सरकार, उनके कई लोग हमारे संपर्क में', विदेशी मीडिया से इंटरव्यू में राहुल गांधी का दावा

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी पर लोकसभा चुनाव में धार्मिक तनाव का फायदा उठाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने भारत के बड़े मुस्लिम अल्पसंख्यक वर्ग को घुसपैठिए बताया.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विदेशी मीडिया से बात करते हुए दावा किया है कि छोटी सी गड़बड़ी से मोदी सरकार गिर सकती है. उनका कहना है कि बीजेपी को सरकार चलाने के लिए छोटे दलों पर निर्भर होना पड़ रहा है. उन्होंने यह भी दावा किया कि मोदी खेमे में काफी असंतोष है और कई लोग उनके संपर्क में हैं.   

राहुल गांधी ने फाइनेंशियल टाइम्स के दक्षिण एशिया ब्यूरो चीफ जॉन रीट को दिए इंटरव्यू में लोकसभा चुनाव 2024 और उसके नतीजों पर बात की. उन्होंने कहा कि अप्रत्याशित चुनाव रिजल्ट के बाद भारतीय रानीतिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने दावा किया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए बड़ा संघर्ष करना पड़ेगा. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में जगह खाली हो गई है. भारतीय राजनीति में एक बड़ा बदलाव हुआ है.'

सरकार चलाने के लिए सहयोगी दलों पर निर्भर है बीजेपी, बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने चुनावी नतीजों पर बात करते हुए कहा कि बीजेपी की सीटों की संख्या इतनी कम है कि स्थिति बहुत नाजुक है. छोटी से गड़बड़ी सरकार को गिरा सकती है. बस एक सहयोगी को दूसरी तरफ मुड़ना है. राहुल गांधी का दावा है कि पीएम मोदी के खेमे में बहुत असंतोष है और उनके यहां ऐसे लोग हैं, जो हमारे संपर्क में हैं. हालांकि, राहुल गांधी ने इस पर विस्तार से बात करने से मना कर दिया. 

राहुल गांधी ने बताया, क्यों एनडीए गठबंधन करेगा संघर्ष?
राहुल गांधी ने आगे कहा, 'बीजेपी को लगा कि वो नफरत फैला सकते हैं, गुस्सा फैला सकते हैं और इसका फायदा उठा सकते हैं, लेकिन भारत के लोगों ने इस चुनाव में इसे खारिज कर दिया है. यही कारण है कि केंद्रीय गठबंधन संघर्ष करेगा क्योंकि 2014 और 2019 में पीएम मोदी के लिए जिस चीज ने काम किया, वो अब काम नहीं कर रहा है.'

अयोध्या की बात करते रहे और वहीं हार गए, बोले राहुल गांधी
विपक्षी INDIA गठबंधन के लिए चुनावी नतीजों पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'इस चुनाव में सफल होने वाले बहुत से विचार भारत जोड़ो यात्रा से आए थे. वो हमसे नहीं, बल्कि भारत के लोगों से आए थे. पीएम मोदी का विचार और उनकी छवि खत्म हो चुकी है. जिस पार्टी ने पिछले 10 साल अयोध्या के बारे में बात करने में बिताए, उसका अयोध्या में सफाया हो गया है.'

...तो मिल जाता बहुमत, राहुल गांधी ने कहा
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी राहुल गांधी ने जिक्र किया. उन्होंने दावा किया, 'निष्पक्ष परिस्थितियों में विपक्षी INDIA गठबंधन ने बिना किसी शक के बहुमत हासिल कर लिया होता, लेकिन उन्होंने वोटिंग से पहले दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जेल मे डाल दिया, कांग्रेस के कुछ बैंक खातों को फ्रीज कर दिया.' उन्होंने कहा, 'हमने अपने हाथ पीछे बांधकर लड़ाई लड़ी. भारतीय लोग, गरीब लोग, ठीक से जानते थे कि उन्हें क्या करना है. न्यायिक प्रणाली, मीडिया और संस्थागत ढांचा सब (विपक्ष के लिए) बंद थे और इसलिए हमने फैसला किया कि हमें सचमुच. शारीरिक रूप से ऐसा करना होगा.'

बीजेपी ने धार्मिक तनाव का फायदा उठाने की कोशिश की, बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने बीजेपी पर धार्मिक तनाव का फायदा उठाने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि पीएम मोदी ने देश के बड़े मुस्लिम अल्पसंख्यक वर्ग को घुसपैठिए कहा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लगातार कहते रहे कि कांग्रेस निचली जाति के हिंदुओं के लिए निर्धारित रोजगार और अन्य आरक्षण को खत्म कर देगी. उन्होंने कहा कि जो हुआ वो ये है कि बीजेपी की मूल संरचना, धार्मिक घृणा करने का विचार ध्वस्त हुआ है.

यह भी पढ़ें:-
आज से कम होगी गर्मी! दिल्ली, पंजाब और यूपी वालों को मिलेगी राहत, बारिश कब, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य बनाने वाला आदेश सुप्रीम कोर्ट ने नहीं बदला, सिर्फ एक साल की दी मोहलत
शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य बनाने वाला आदेश SC ने नहीं बदला, सिर्फ एक साल की दी मोहलत
कॉकरोच जनता पार्टी पर आया RSS का पहला रिएक्शन, कहा- भारत के  जेन-Z...
कॉकरोच जनता पार्टी पर आया RSS का पहला रिएक्शन, कहा- भारत के  जेन-Z...
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, लोगों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, लोगों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ
वक्फ संपत्ति विवाद से जुड़े हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग साजिश में सात लोगों को किया गिरफ्तार
वक्फ संपत्ति विवाद से जुड़े हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग साजिश में सात लोगों को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद भारत के कितने जहाज होर्मुज से गुजरे और कितने फंसे? सामने आई पूरी डिटेल 
अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद भारत के कितने जहाज होर्मुज से गुजरे और कितने फंसे? सामने आई डिटेल 
यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KMPH तक चलेंगी हवाएं, तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट
यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KMPH तक चलेंगी हवाएं, तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट
GT vs RR: शुभमन गिल ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
शुभमन गिल ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
Alpha New Release Date: अब फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' का रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' का रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
पहाड़ों पर ट्रिप प्लान करने वाले ध्यान दें, इन आदतों की वजह से बीच रास्ते में धोखा दे सकती है कार, जानें सुरक्षित सफर के तरीके
पहाड़ों पर ट्रिप प्लान करने वाले ध्यान दें, इन आदतों की वजह से बीच रास्ते में धोखा दे सकती है कार, जानें सुरक्षित सफर के तरीके
Embed widget