एक्सप्लोरर

मंदिर यात्राओं से गुजरात फतह की कोशिश में राहुल, बीजेपी बोली- सब वोट के लिए

राहुल के दौरे की शुरुआत अक्षरधाम मंदिर से हुई और दूसरे दिन का समापन भी मंदिर में भगवान के दर्शन से ही होगा.

राहुल गांधी तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं और ताबड़तोड़ रैलियां-जनसभाएं कर रहे हैं. इस बीच वो मंदिर जाना भी नहीं भूलते. राहुल के दौरे की शुरुआत अक्षरधाम मंदिर से हुई और दूसरे दिन का समापन भी मंदिर में भगवान के दर्शन से ही होगा.

इसी कड़ी में राहुल गांधी बनासकांठा के अंबाजी मंदिर पहुंचे. देश के 52 शक्तिपीठों में से एक अंबाजी मंदिर में राहुल गांधी ने विधिवत पूजा-अर्चना की. ये वही अंबाजी मंदिर है जहां से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात गौरव मंहासंपर्क अभियान की शुरुआत की थी.

मंदिर यात्राओं से गुजरात फतह की कोशिश में राहुल, बीजेपी बोली- सब वोट के लिए

अंबाजी मंदिर उत्तरी गुजरात में आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है तो बीजेपी का सबसे बड़ा वोट बैंक भी है. जिस पाटीदार आंदोलन के नाम पर हार्दिक पटेल ने बीजेपी के नाम में दम कर रखा है उस आंदोलन की भूमि और पाटीदारों का गढ़ भी उत्तरी गुजरात रहा है और इसीलिए राहुल बीजेपी के इस गढ़ में पूरी ताकत झोंक रहे हैं.

अपनी गुजरात यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी एयरपोर्ट से सीधे अक्षरधाम मंदिर गए थे, जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता भी उनके साथ मौजूद थे. इस दौरान राहुल गांधी ने मंदिर में 15-20 मिनट गुजारे थे. गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर में राहुल से पहले पीएम मोदी पहुंचे थे. नवंबर महीने के शुरुआत में यहां पीएम मोदी ने भी विधिवत पूजा अर्चना की थी और गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर प्रबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया था. लगभग दस दिनों के भीतर राहुल गांधी ने मंदिर परिसर में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा दी.

आज अपनी गुजरात नवसर्जन यात्रा के दूसरे दिन भी राहुल गांधी बनासकांठा के थारा जिले में होंगे और चुनावी जनभाओं और नुक्कड़ सभाओं के बाद जिले के प्रसिद्ध वाडीनाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे.

मंदिर यात्राओं से गुजरात फतह की कोशिश में राहुल, बीजेपी बोली- सब वोट के लिए

भक्ति की राजनीति

कांग्रेस उपाध्यक्ष की अक्षरधाम दौरे से भाजपा और विपक्षी कांग्रेसी पार्टी के बीच वाक्युद्ध शुरू हो गया. सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि उनका मंदिर दर्शन केवल वोट पाने के लिये है, जबकि कांग्रेस ने उस पर पलटवार करते हुये कहा कि भाजपा के पास ‘भक्ति’ का एकाधिकार नहीं है.

भाजपा ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि राहुल गांधी चुनाव के पहले हिंदू मंदिरों में जा रहे हैं ताकि वोट हासिल किए जा सकें. उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा," राहुल गांधी क्यों चुनावों के पहले मंदिरों की यात्रा कर रहे हैं. लोग उनके इरादे जानते हैं कि वे ऐसे हथकंडों से वोट हासिल करना चाहते हैं. उनका भक्ति के प्रति कोई झुकाव नहीं है क्योंकि अपने पहले की यात्राओं के दौरान राहुल गांधी कभी किसी मंदिर में नहीं गए."

मंदिर यात्राओं से गुजरात फतह की कोशिश में राहुल, बीजेपी बोली- सब वोट के लिए

पटेल ने कहा, "हम चाहते हैं कि कांग्रेस अपनी छद्म धर्मनिरपेक्षता को छोड़ दे और मुख्यधारा हिन्दुत्व का सम्मान करे, लेकिन वोट हासिल करने के लिए उनके हथकंडे गुजरात में सफल नहीं होंगे." कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि लोग भाजपा को सबक सिखाएंगे क्योंकि वह मंदिर जाने का विरोध कर रही है.

कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा,"क्या किसी के पास भक्ति का पेटेंट है? वे लोग मंदिर की यात्रा का विरोध कर रहे हैं. गुजरात के लोग उन्हें सबक सिखाएंगे." उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी हिंदू मंदिरों के अलावा जैन मंदिर और गुरूद्वारे भी गए हैं. हम धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget