एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi in Lok Sabha: 'मैंने ऐसा नहीं कहा', वोटर लिस्‍ट के सवाल पर उलझ गए राहुल गांधी, स्‍पीकर ने तुरंत टोका

संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण आज (10 मार्च) से शुरू हो गया है. 4 अप्रैल तक चलने वाले इस सत्र में कुल 16 बैठकें होंगी. इस दौरान सरकार वक्फ एक्ट समेत करीब 36 विधेयक पेश करने की तैयारी में है.

Rahul Gandhi in Loksabha: लोकसभा में चर्चा के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट का मुद्दा उठाया. राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश में वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं. इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए. 

राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर को संबोधित करते हुए कहा कि आपने सही बात बोली कि वोटर लिस्ट क्या सरकार बनाती है. इस पर स्पीकर ने नेता विपक्ष को तुरंत टोकते हुए कहा कि मैंने ऐसा नहीं कहा. इसको करेक्ट करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपने बोला कि सरकार वोटर लिस्ट नहीं बनाती. 

वोटर लिस्ट पर सदन में चर्चा जरूरी: राहुल गांधी

नेता विपक्ष ने कहा, 'पूरे देश में वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं. हर अपॉजिशन वाले स्टेट में और महाराष्ट्र में ब्लैक एंड व्हाइट वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं. पूरा विपक्ष मिलकर यह कह रहा है कि वोटर लिस्ट पर सदन में डिस्कशन हो जाए. आप बनाते रहिए हम उसको एक्सेप्ट कर रहे हैं, लेकिन आप डिस्कशन तो कीजिए '

लोकसभा के अलावा राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट को लेकर X पर एक पोस्ट भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'पूरा विपक्ष संसद में वोटर लिस्ट पर विस्तृत चर्चा की मांग कर रहा है. महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों को लेकर मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस को एक महीने से अधिक हो गया है. मगर पारदर्शिता को लेकर चुनाव आयोग से हमने जो मांगें की थीं, वो अब तक पूरी नहीं की गई हैं. सवाल आज भी वैसे ही बने हुए हैं. अब वोटर लिस्ट में डुप्लीकेट नामों के नए सबूत सामने आए हैं, जिससे और भी नए और गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए यह चर्चा बहुत जरूरी है.'

कपिल सिब्बल ने इस पर क्या कहा? 

वोटर लिस्ट पर बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, 'चुनाव आयोग सरकार के कब्जे में है. अगर लोकतंत्र ऐसे ही चलता रहा और चुनाव आयोग सरकार की पैरवी करता रहा तो निश्चित रूप से जो नतीजे आएंगे वो आपके सामने हैं.'

AAP सांसद बोले- अब बंगाल में शुरू हुए फर्जी वोटर बनना

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, 'चुनाव आयोग और बीजेपी मिलकर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करते हैं. फर्जी वोटर बना रहे हैं. महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में किया और अब बंगाल में शुरू हो गया है. अगर चुनाव की प्रक्रिया ही निष्पक्ष ही नहीं रहेगी तो फिर यहां कैसे आप चुनकर आएंगे. वरना एक ही पार्टी जीतती रहेगी और घोटाले करती रहेगी. इस पूरे चुनावी घोटाले में सरकार और चुनाव आयोग का पक्ष सामने आना चाहिए.'

संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण जारी 

संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण आज यानी 10 मार्च से शुरू हो गया है. 4 अप्रैल तक चलने वाले इस सत्र में कुल 16 बैठकें होंगी. इस दौरान सरकार वक्फ एक्ट समेत करीब 36 विधेयक पेश कर सकती है. वहीं विपक्ष मणिपुर हिंसा, वोटर लिस्ट और अमेरिकी टैरिफ को लेकर सरकार को घेर रहा है.

यह भी पढ़ें- 'हमारा वोट कम नहीं हुआ, BJP का ज्यादा बढ़ा', राहुल गांधी का दावा- महाराष्ट्र चुनाव में हुई गड़बड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget