एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने लालकृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- उनके मन की ख़ुशी की कामना करता हूं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी के वरिष्ट नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन पर बधाई दी है. राहुल ने अपने फेसबुक पेज पर उन्हें बधाई दी.

नई दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी के वरिष्ट नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन पर बधाई दी है. राहुल ने अपने फेसबुक पेज पर उन्हें बधाई दी. उन्होंने लिखा, ''लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, लंबे जीवन, और मन की ख़ुशी की कामना कता हूं. '' बता दें कि एल के आडवाणी आज 91 साल के हो गए हैं. इस मौके पर पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित कई बड़े नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. उनका जन्म 8 नवंबर 1928 को हुआ था. पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया,'' भारत के विकास में आडवाणी जी का योगदान बहुत बड़ा है. मंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल की प्रशंसा भविष्योन्मुखी निर्णय लेने और जनपक्षधर नीतियों के लिए की जाती है. उनकी ज्ञाण की प्रशंसा सभी राजनीतिज्ञ करते हैं.’’ एक अन्य ट्वीट में पीएम ने कहा, ‘‘पार्टी के वरिष्ठ नेता का भारतीय राजनीति पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ा है. उन्होंने नि:स्वार्थ भावना और सतत परिश्रम से बीजेपी को खड़ा किया और आश्चर्यजनक रूप से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया.’’ बाद में प्रधानमंत्री मोदी आडवाणी के आवास पर गए और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. वही अमित शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि आडवाणी ने बीजेपी के संगठन को मजबूत किया, इसके कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया और साथ ही उन्हें अनुशासन भी सिखाया. उन्होंने कहा, ‘‘जनसंघ से बीजेपी तक हमारी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संसद में एक कुशल राजनेता के तौर पर भारत को प्रगति पथ पर ले जाने में, भारतीय राजनीति में आडवाणी जी का योगदान अतुलनीय है.’’ केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आडवाणी को भारतीय राजनीति का पितामह करार दिया. राजनाथ ने कहा, ‘‘उन्होंने बीजेपी की शुरुआत के वक्त से ही इसे सींचा है. आडवाणी जी पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं. ईश्वर उन्हें अच्छी सेहत और लंबी आयु प्रदान करे.’’ बता दें कि आडवाणी का जन्म कराची (पाकिस्तान) में 1927 को हुआ था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget