एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Disqualified: ‘गाली देने का हक किसी को नहीं’, बीजेपी ने राहुल गांधी पर दी तीखी प्रतिक्रिया

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की संसद की सदस्यता जाने के बाद विपक्षी पार्टियां और सत्ता में आसीन बीजेपी आमने-सामने हैं और वार पलटवार का दौर चल रहा है.

Rahul Disqualified Live: केरल के वायनाड से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म कर दी गई है जिसको लेकर राजनीति गरमा गई है. एक तरफ जहां विपक्षी दल सत्ता पक्ष पर वार कर रहे हैं वहीं बीजेपी भी पलटवार कर रही है. इसी क्रम में बीजेपी ने शुक्रवार (24 मार्च) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि गाली देने का अधिकार किसी को नहीं है. कानून से बढ़कर कोई नहीं.

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “राहुल गांधी ने एक सार्वजनिक सभा में प्रधानमंत्री जी के सरनेम के साथ अपशब्द जोड़ा था. जातिवाचक शब्द का प्रयोग करके अभद्र भाषा का प्रयोग किया था. इस आरोप पर सूरत कोर्ट ने जो फैसला सुनाया है, उससे साफ है कि भारत की कानून व्यवस्था और प्रजातांत्रिक पद्धति से ऊपर कोई नहीं है.”

‘गांधी परिवार को अलग आईपीसी चाहिए’

उन्होंने गांधी परिवार पर हमला करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी, विशेषकर राहुल गांधी के परिवार को अलग से एक आईपीसी चाहिए. इस आईपीसी के तहत उनको कन्विक्टेड नहीं होना चाहिए. वे अपने लिए अलग न्याय प्रक्रिया चाहते हैं. हालांकि वो ये समझने में नाकाम रहे हैं कि लोकतंत्र में कानून सभी के लिए बराबर है.”

राहुल गांधी को साहिबजादे कहकर किया संबोधित

धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी को साहबजादे कहते हुए कहा, “आज साहबजादे (राहुल गांधी) के चाटुकार छाती पीट रहे हैं, हाय-तौबा कर रहे हैं. जो फैसला हुआ है उन्हीं की सरकार में ऑर्डिनेंस के आधार पर हुआ है. आज जब उनकी सदस्यता गई तो, उन्हीं के पार्टी के लोग हाय-तौबा मचा रहे हैं.”

अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर निशाना

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मेंद्र प्रधान के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल हुए और उन्होंने कहा, “भगवान के घर में देर है, अंधेर नहीं. राहुल गांधी कहते थे दुर्भाग्य से सांसद हूं. जो उनको दुर्भाग्य लगता था, आज उससे भी उनको मुक्ति मिल गई. वायनाड के लोगों को भी छुटकारा मिल गया.” उन्होंने ये भी कहा कि बीते 13 सालों में राहुल गांधी ने मात्र 21 चर्चाओं में हिस्सा लिया और एक भी प्राइवेट मेंबर बिल पेश नहीं किया. वह असंसदीय व्यवहार के प्रतीक हैं.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Disqualified: प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर हमला, 'हमारी रगों में जो खून दौड़ता है, आप जैसे कायर, तानाशाह के सामने कभी नहीं झुकेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
CJP Protest LIVE: रिहाई के बाद बोले राहुल- सत्ता की सारी ताकत लगा कर भी मोदी सरकार जवाबदेही से बच नहीं पाएगी
LIVE: रिहाई के बाद बोले राहुल- सत्ता की सारी ताकत लगा कर भी मोदी सरकार जवाबदेही से बच नहीं पाएगी
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
राहुल गांधी के साथ PM आवास के बाहर धरना देने क्यों नहीं पहुंचे शशि थरूर? सवाल पर दिया ऐसा जवाब
राहुल गांधी के साथ PM आवास के बाहर धरना देने क्यों नहीं पहुंचे शशि थरूर? सवाल पर दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget