एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Cycle March: महंगाई के खिलाफ राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्ष का संसद तक साइकिल मार्च | 'ब्रेकफास्ट मीटिंग' पर क्या बोली कांग्रेस?

Rahul Gandhi Cycle March: साइकिल चलाकर संसद पहुंचे राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान बयान तो नहीं दिया लेकिन बाद में ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा. इससे पहले राहुल गांधी की 'ब्रेकफास्ट मीटिंग' हुई.

Rahul Gandhi Cycle March: मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के अलावा 14 विपक्षी दलों के नेताओं ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ब्रेकफास्ट मीटिंग में हिस्सा लिया. नाश्ते और बैठक के बाद राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने मंहगाई के खिलाफ संसद भवन तक साइकिल मार्च निकाला.राहुल गांधी ने संसद में विपक्षी दलों के नेताओं को संसद भवन के करीब कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सुबह के नाश्ते पर आमंत्रित किया था. नाश्ते के बाद हुई विपक्ष की बैठक में सभी दलों ने विपक्षी एकता कायम करने पर जोर दिया. हालांकि बीएसपी और आम आदमी पार्टी इस बैठक से दूर रही.

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ साइकिल चला कर संसद पहुंचे राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान तो कोई बयान नहीं दिया हालांकि बाद में मंहगाई को लेकर मोदी सरकार के अच्छे दिनों के नारे पर निशाना साधते हुए उन्होंने ट्वीट किया और कहा, "ना हमारे चेहरे जरूरी हैं, ना हमारे नाम. बस ये जरूरी है कि हम जन प्रतिनिधि हैं- हर एक चेहरे में देश की जनता के करोड़ों चेहरे हैं जो महंगाई से परेशान हैं. यही हैं अच्छे दिन?”

वहीं विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि सरकार विपक्ष का ही नहीं बल्कि 60 फीसदी जनता का भी अपमान कर रही है. विपक्षी एकता को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए राहुल ने यह भी कहा कि विपक्ष की आवाज जितनी मजबूत होगी उतना ही बीजेपी-आरएसएस के लिए इसे दबाना मुश्किल होगा. राहुल ने कहा कि पार्टियों के बीच विचारों को लेकर मतभेद हो सकते हैं लेकिन एकता की बुनियाद मजबूत होनी चाहिए.

वहीं, राहुल के इस नाश्ते पर चर्चा को कांग्रेस पार्टी ने 2024 की तस्वीर बताया है. कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा सभी दलों ने माना है कि देश पार्टियों से बड़ा है. यह ऐतिहासिक दिवस है. पेगासस जासूसी मामले में विपक्ष की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की अगुवाई करने वाले राहुल गांधी ने विपक्षी सांसदों के साथ साइकिल मार्च कर मंहगाई के मुद्दे पर भी विपक्ष की अगुवाई करने का संदेश दिया. लेकिन विपक्ष की इस एकजुटता का चेहरा क्या राहुल गांधी बनेंगे इस सवाल का जवाब ना तो कांग्रेस पार्टी ही दे रही है ना ही अन्य विपक्षी दल. कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने इस सवाल को कहा अप्रासंगिक करार दिया.

TS Singh Deo Exclusive: छत्तीसगढ़ में सीएम बदले जाने के सवाल पर टीएस सिंह देव ने तोड़ी चुप्पी | जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget