एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Bail: मानहानि मामले में राहुल गांधी को मिली जमानत, BJP ने कराया था केस

Rahul Gandhi Defamation Case: मानहानि के एक मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुक्रवार (7 जून, 2024) को कोर्ट ने राहत देते हुए कहा कि अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी.

Defamation Case: मानहानि के एक मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुक्रवार (7 जून, 2024) को बड़ी राहत मिली. बेंगलुरू की एक विशेष अदालत ने कर्नाटक बीजेपी के दर्ज कराए गए मानहानि के केस में राहुल गांधी को जमानत दे दी. 

कोर्ट ने राहुल गांधी को ये राहत व्यक्तिगत रूप से पेश होने के दौरान दी है. कोर्ट मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई को करेगा. दरअसल, कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले न्यूज़पेपर में अपमानजनक विज्ञापन जारी करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी ने शिकायत दर्ज कराई थी. 

सिद्धारमैया को भी मिली जमानत
राज्य की तत्कालीन बीजेपी सरकार पर कांग्रेस ने विज्ञापन में साल 2019 से 2023 के दौरान बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया था. बीजेपी ने इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. 

इस केस में ही कोर्ट ने एक जून को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को जमानत दी थी और वे अदालत के समक्ष पेश हुए थे. जस्टिस केएन शिवकुमार ने राहुल गांधी को सात जून को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया था. 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) को लेकर प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul GandhI) सहित अन्य नेताओं ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तत्कालीन बीजेपी सरकार को घेरा था. कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करते हुए बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया था. 

इनपुट भाषा से भी.

ये भी पढ़ें- Delhi Water Crisis: 'अतिरिक्त पानी दे हिमाचल, हरियाणा भी करे मदद', दिल्ली जल संकट पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget