एक्सप्लोरर

मोदी का सीना 56 इंच तो क्या 4 इंच का भी नहीं है- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ये बातें दिल्ली में आयोजित कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक में बोली है. इस बैठक में कांग्रेस के अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं ने मध्य प्रदेश में गोहत्या मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाने पर कमलनाथ सरकार के फैसले पर भी सवाल खड़े किए हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक में बोलते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है. मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी गांधी ने कहा है कि उनका सीना 56 इंच का नहीं, बल्कि चार इंच का है. इसके अलावा राहुल गांधी ने पीएम मोदी के चुनाव नहीं जीतने का दावा भी किया है.

राहुल गांधी ने कहा, ''पीएम मोदी चीन से बिना किसी एजेंडे के बात करते हैं. जब मोदी चीन से बात करते हैं तो उनका सीना 56 इंच की बजाए 4 इंच का हो जाता है. हम इस चुनाव में पीएम मोदी को हराने जा रहे हैं.'' राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बहस की चुनौती देते हुए कहा है कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कहीं ज्यादा बेहतर काम कर सकती है. इतना ही नहीं उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी को राफेल पर भी बहस करने का चैलेंज दिया है.

राहुल गांधी ने आगे कहा, ''पीएम मोदी की छवि की धज्जियां उड़ चुकी हैं. मोदी सरकार में कोई मंत्री फैसले नहीं लेता है. सभी फैसले मोदी खुद लेते हैं. हम कभी बैकफुट पर नहीं खेले, मनमोहन सरकार में मंत्री फैसले लेते थे.''

गरीबों के खाते में सीधा डालेंगे पैसा

मोदी सरकार के पांच साल के कामकाज पर बोलते हुए राहुल ने कहा, ''5 सालों में मोदी जी ने 15 उद्योगपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ माफ किया है. हमने गरीबों को मिनिमम इनकम की गारंटी देने का वादा किया है. हम बैंक अकॉउंट में सीधे पैसा डालेंगे. अगर मोदी 15 लोगों की जेब में लाखों रुपया डाल सकता है तो हम भी गरीबों की जेब में पैसा डाल सकते हैं. इतिहास में ऐसा पहली बार होगा.''

जीत का किया दावा

अपनी जीत का दावा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ''2019 में मोदी, बीजेपी, आरएसएस को कांग्रेस हराने जा रही है. पहले बीजेपी कहती थी अच्छे दिन तो लोग कहते थे आएंगे अब चौकीदार कहने पर कहते हैं चोर. हम केवल एक चौकीदार की बात कर रहे हैं जो चोर है. देश किसी एक का नहीं सबका है.  दो विचारधाराओं की लड़ाई है.''

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने ये बातें दिल्ली में आयोजित कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक में बोली है. इस बैठक में कांग्रेस के अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं ने मध्य प्रदेश में गोहत्या मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाने पर कमलनाथ सरकार के फैसले पर भी सवाल खड़े किए हैं.

कांग्रेस के अल्पसंख्यक सम्मेलन में बोलते हुए कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रोशन बेग ने मध्य प्रदेश में मुस्लिमों पर रासुका लगाने पर आपत्ति जताई है. बेग ने कहा है कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस गोहत्या को लेकर रासुका लगाएगी तो हम उत्तर प्रदेश में वोट कैसे मांगेंगे?

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने भी की आलोचना रोशन बेग ही नहीं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आरिफ खान ने भी कमलनाथ सरकार के इस कदम की आलोचना की है. खान ने कहा, "बीजेपी की सरकार में मुसलमानों पर रासुका लगे तो समझ आता है, लेकिन एमपी में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार एनएसए लगा रही है ! हम इसकी मुखालफत करते हैं."

क्या है मामला? आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने खंडवा जिले में गोहत्या को लेकर कुछ लोगों के खिलाफ रासुका लगाई है. ये पहला मौका है जब किसी कांग्रेस शासित प्रदेश में गौहत्या के मामले में ऐसी कार्रवाई हुई है. हालांकि, गायों और उनकी सुरक्षा का कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में भी जिक्र किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
Xप्लेन: 'पैसे खत्म हो गए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?
'पैसे खत्म हुए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget