एक्सप्लोरर

Queen Elizabeth Death Live: महारानी एलिजाबेथ के निधन से पूरे ब्रिटेन में शोक की लहर, पीएम लिज ट्रस बोलीं- 'देश टूट गया'

Queen Elizabeth II Death Live Updates: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने गुरुवार को स्‍कॉटलैंड के बाल्‍मोरल कैसल में अंतिम सांस ली.

Key Events
Queen Elizabeth Death Live Updates UK Royal Family Official Queen Elizabeth Death Live: महारानी एलिजाबेथ के निधन से पूरे ब्रिटेन में शोक की लहर, पीएम लिज ट्रस बोलीं- 'देश टूट गया'
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (फाइल फोटो)

Background

Queen Elizabeth Death Live Updates: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को स्‍कॉटलैंड (Scotland) के बाल्‍मोरल कैसल (Balmoral Castle) में निधन हो गया. महारानी ने 96 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है. उनके निधन पर शाही परिवार के ट्विटर से ट्वीट कर बताया गया कि महारानी का आज दोपहर बाल्मोरल में शांतिपूर्वक निधन हो गया. द किंग एंड द क्वीन कंसोर्ट आज शाम बाल्मोरल में रहेंगे और कल लंदन लौटेंगे. 

इस दौरान महारानी के बड़े बेटे राजकुमार चार्ल्स सहित शाही परिवार के सभी सदस्य वहां मौजूद रहे. दो दिन पहले ही महारानी एलिजाबेथ की तस्वीर सामने आई थी. जब उन्होंने लिज ट्रस को ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री नियुक्त किया था. 

इससे पहले आज दिन में उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं. जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग बकिंघम पैलेस के पास जुटने लगे थे. इस दौरान कई लोगों की आंखों में आंसू भी थे. तब बकिंघम पैलेस ने कहा था कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय स्कॉटलैंड में अपने बाल्मोरल कैसल स्थित आवास पर चिकित्सकीय देखरेख में हैं, क्योंकि डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है.

महारानी के क्लेरेंस हाउस और केंसिंग्टन पैलेस कार्यालयों ने कहा था कि उनके बेटे एवं उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स, उनकी पत्नी कैमिला और पोते प्रिंस विलियम बाल्मोरल में हैं. महारानी की बेटी राजकुमारी ऐनी भी पहले से ही स्कॉटिश महल में उनके साथ हैं और उनके अन्य बच्चे प्रिंस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड भी वहीं जा रहे हैं. प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन जो एक चैरिटी कार्यक्रम के लिए ब्रिटेन में थे, वे भी महारानी के पास जाने के लिए रवाना हो गये थे.

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस को मंगलवार को औपचारिक रूप से ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री नियुक्त किया था. ट्रस 96 वर्षीय महारानी से मिलने के लिए स्कॉटलैंड के एबर्डीनशायर में उनके बाल्मोरल कैसल स्थित आवास पहुंची थीं. उनकी तबीयत खराब होने के बाद ट्रस ने कहा था कि, ‘‘बकिंघम पैलेस की इस खबर से पूरा देश चिंतित है.’’ उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘इस समय मेरी और पूरे देश की शुभकामनाएं महारानी और उनके परिवार के साथ हैं.’’ 

09:12 AM (IST)  •  09 Sep 2022

बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स नें मां क्वीन एलिजाबेथ को किया याद

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर उनके सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन ने कहा, “‍मेरी प्यारी मां, महामहिम महारानी का निधन, मेरे और मेरे परिवार के सभी सदस्यों के लिए सबसे बड़े दुख का क्षण है.” 

09:06 AM (IST)  •  09 Sep 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलिजाबेथ के निधन पर दुख जताते हए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, "2015 और 2018 में यूके की अपनी यात्राओं के दौरान मेरी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ यादगार मुलाकातें हुईं. मैं उनकी गर्मजोशी और दयालुता को कभी नहीं भूलूंगा. एक बैठक के दौरान उसने मुझे वह रूमाल दिखाया जो महात्मा गांधी ने उसे उसकी शादी में उपहार में दिया था."

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget