एक्सप्लोरर

QUAD Meeting: QUAD देशों का चीन-पाकिस्तान पर फैसला, एक को आतंक तो दूसरे को समुद्री दखल पर लगाम लगाने का मैसेज

QUAD Meeting: QUAD की बैठक में ये फैसला लिया गया कि संयुक्त राष्ट्र की लिस्ट में शामिल सभी आतंकवादी समूहों के खिला ठोस कार्रवाई की जाएगी. वहीं चीन का नाम लिए बिना दक्षिण महासागर का भी जिक्र किया गया.

QUAD Meeting: ‘क्वाड’ (QUAD) समूह ने सोमवार को लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और उनके छद्म संगठनों सहित संयुक्त राष्ट्र की लिस्ट में शामिल सभी आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का आह्वान किया है. QUAD ने परोक्ष रूप से पाकिस्तान का संदर्भ देते हुए सभी देशों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र का आतंकवादी उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होने से रोकने के लिए तत्काल, निरंतर और अपरिवर्तनीय कार्रवाई करें.

चार देशों के समूह QUAD के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में, QUAD मंत्रियों ने सीमा पार आतंकवाद सहित आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ के सभी रूपों की ‘स्पष्ट रूप से’ निंदा की. QUAD में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं.

बयान में कहा गया है, “हम 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए हमलों और पठानकोट हमलों सहित अन्य आतंकवादी हमलों की फिर से निंदा करते हैं और इन हमलों को अंजाम देने वालों को बिना देरी के न्याय के कठघरे में लाने का आह्वान करते हैं.” मंत्रियों ने आतंकवादियों और आतंकवादी संगठनों द्वारा मानव रहित हवाई यान (यूएवी), ड्रोन, सुरंगों और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल की निंदा की.

अल-कायदा, लश्कर, जैश से ISIS तक पर एक्शन

QUAD ने सभी देशों से आग्रह किया कि वे अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र का आतंकवादी उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होने से रोकने के लिए तत्काल, निरंतर और अपरिवर्तनीय कार्रवाई करें. बयान में किसी का भी नाम लिए बिना कहा गया है, “ हम अल-कायदा, आईएसआईएस/दायश, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और उनके छद्म समूहों सहित संयुक्त राष्ट्र की लिस्ट के सभी आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का आह्वान दोहराते हैं.”

पाकिस्तान पर उसके पड़ोसी देशों द्वारा बार-बार अल-कायदा, जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और उनके छद्म समूहों सहित आतंकवादी संगठनों को पनाह देने का आरोप लगाया जाता रहा है. संयुक्त बयान में कहा गया है, “हम अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं और अपने अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय साझेदारों के साथ व्यापक और सतत तरीके से काम कर रहे हैं, ताकि आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ से उत्पन्न खतरों को रोकने, पता लगाने और उनका जवाब देने की उनकी क्षमता को मजबूत किया जा सके.”

ड्रैगन के मंसूबों पर भी QUAD की मार

QUAD ने एक महत्वपूर्ण कदम के तहत, सोमवार को अपने महत्वाकांक्षी हिंद-प्रशांत समुद्री क्षेत्र जागरूकता (आईपीएमडीए) कार्यक्रम को हिंद महासागर क्षेत्र तक विस्तारित करने की योजना की भी घोषणा की. इससे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जल क्षेत्र की बेहतर निगरानी हो सकेगी. QUAD की विदेश मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद यह घोषणा हिंद महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव को लेकर नयी दिल्ली की चिंताओं के बीच की गई.

QUAD ने यह भी कहा कि वह हिंद महासागर क्षेत्र के लिए भारत के सूचना केंद्र के माध्यम से अपने दक्षिण एशिया कार्यक्रम के शीघ्र संचालन के लिए काम कर रहा है. बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, जापान की विदेश मंत्री योको कामिकावा और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने भाग लिया. चीन का सीधे नाम लिए बिना QUAD के विदेश मंत्रियों ने पूर्वी और दक्षिण चीन सागर की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की और किसी भी ‘‘ऐसी एकतरफा कार्रवाई के प्रति QUAD के कड़े विरोध को दोहराया, जो दबाव बनाकर यथास्थिति को बदलने की कोशिश करती है.

ये भी पढ़ें: प्रशांत महासागर में अमेरिका ने उड़ाई चीन की नींद, 39 हजार टन वजनी जहाज को इस बम से डुबोया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
'मार्क, झुको मत', PM मोदी की पोस्ट विवाद पर महुआ मोइत्रा ने खुलकर दिया Meta का साथ
'मार्क, झुको मत', PM मोदी की पोस्ट विवाद पर महुआ मोइत्रा ने खुलकर दिया Meta का साथ

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget