एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में फिर पुष्कर राज, नए सीएम के सामने है चुनौतियों का पहाड़

पुष्कर सिंह धामी के पास सबसे बड़ी चुनौती बीजेपी के भरोसे पर कायम रहते हुए अगले पांच साल तक सरकार चलाने की है. बीजेपी के घोषणापत्र में किए गए वादे भी उनके लिए बड़ा चैलेंज है.

उत्तराखंड में एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी पर बीजेपी ने भरोसा जताते हुए उन्हें राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाने का एलान किया है. खुद की खटीमा सीट से विधानसभा चुनाव हार चुके पुष्कर सिंह धामी के पास मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेते ही चुनौतियों का पहाड़ होगा. उत्तराखंड में भले ही बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की हो, लेकिन चुनाव में मुख्यमंत्री ही अपनी सीट नहीं बचा सके थे. ऐसे में पुष्कर सिंह धामी के पास सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के भरोसे पर कायम रहते हुए अगले पांच साल तक सरकार चलाने की है. बीजेपी के घोषणापत्र के वादे पूरा करना भी बड़ा चैलेंज होगा. 

पुलिसकर्मियों के लिए ग्रेड पे में बढ़ोत्तरी की बात हो या फिर सरकारी कर्मचारियों के वेतन में विसंगति का मामला, भू कानून हो या फिर, उत्तराखंड की स्थायी राजधानी का मुद्दा. पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा भी नई सरकार के बनते ही बड़ा चैलेंज है. ऐसे में देखना ये होगा कि उत्तराखंड की पहाड़ जैसी इन चुनौतियों का होने वाले सीएम कैसे सामना करते हैं. 

शिक्षा मित्रों का मानदेय

पुष्कर सिंह धामी की पिछली कैबिनेट ने शिक्षा मित्रों का मानदेय 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार कर दिया था. हालांकि वो फैसला आचार संहिता के चलते लागू नहीं हो पाया था. अब ऐसे में नई सरकार के आने के बाद मानदेय बढ़ाने के आदेश को लागू करना भी चुनौती है. 

भूमि कानून

उत्तराखंड में पिछले काफी वक्त से भूमि कानून की मांग उठती रही है. हालांकि जमीनी तौर पर इस संबंध में कोई फैसला नहीं किया गया है. पुष्कर सिंह धामी के सामने भूमि कानून को लेकर कोई कदम बढ़ाने का चैलेंज है. राज्य में इस वक्त कोई भी पूंजीपति जितनी चाहे जमीन खरीद सकता है. यहां हिमाचल की तर्ज पर भूमि कानून बनाए जाने की मांग की जा रही है. 

पुलिसकर्मियों का ग्रेड पे

नए सीएम के लिए पुलिसकर्मियों का ग्रेड पे भी बड़ी चुनौती है. सरकार को ग्रेड पे को लेकर बड़ा फैसला करना होगा. पहले बैच के सिपाहियों को 20 साल की सेवा के बाद 4600 ग्रेड पे दिया जाना था.  20 साल पूरे होने पर एक बार फिर ग्रेड पे की मांग शुरू हो गई. धामी सरकार के 2 लाख रुपए एकमुश्त देने के फैसले को पुलिसकर्मियों ने मानने से इनकार कर दिया था. अब नई सरकार को इस पर फैसला लेना होगा.

कर्मचारियों की पेंशन

कर्मचारियों की पेंशन बहाली और वेतन विसंगति का मुद्दा भी उत्तराखंड की नई सरकार के लिए बड़ा चैलेंज होगा. कर्मचारी काफी समय से इसकी मांग करते रहे हैं. राजस्थान सरकार के कर्मचारियों के पेंशन बहाली के फैसले के चलते दबाव बढ़ गया है. ऐसे में नई सरकार को इस मामले पर भी अपना नजरिया स्पष्ट करना होगा. 

गैरसेंण को स्थाई राजधानी

उत्तराखंड में पिछले दो दशक से गैरसेंण को स्थाई राजधानी बनाने का मुद्दा छाया रहा है. दरअसल उत्तराखंड में देहरादून के अलावा गैरसेंण भी गर्मियो में राजधानी होती है. राजनीतिक दलों ने गैरसेंण को स्थाई राजधानी बनाने का मुद्दा उठाया था. ऐसे में धामी के सामने इसे स्थाई राजधानी बनाना बड़ा चैलेंज होगा. हालांकि इस मुद्दे पर फैसला आसान नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में सीएम पर सस्पेंस खत्म, पुष्कर सिंह धामी ही होंगे अगले मुख्यमंत्री

ये भी पढ़ें-पंजाब में भगवंत मान ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

हर्षित गौतम 15 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं. पिछले 11 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. साल 2021 से एबीपी न्यूज डिजिटल में सेवाएं दे रहे हैं. मौजूदा वक्त में डिप्टी न्यूज एडीटर के रूप में कार्यरत हैं. अपने करीब डेढ़ दशक के अनुभव के दौरान उन्होंने रेडियो, डिजिटल और प्रिंट के लिए काम किया है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की अच्छी समझ है. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री ली है. राजनीति, सामाजिक विषयों पर लेखन में रुचि है और भाषा की बारीकियों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर लगातार लेखन कर रहे हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget