एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में सीएम पर सस्पेंस खत्म, पुष्कर सिंह धामी ही होंगे अगले मुख्यमंत्री, 23 मार्च को लेंगे शपथ

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के नाम पर मुहर लगी.

उत्तराखंड में सीएम पर सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को नेता चुना गया. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. अब धामी 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

बीजेपी विधायक दल की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी बतौर पर्वेक्षक मौजूद रहे. धामी को नेता चुने जाने पर राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं पुष्कर धामी को बधाई देता हूं और मुझे  विश्वास है कि उत्तराखंड इनके नेतृत्व में प्रगति करेगा. धामी सरकार चला चुके हैं. इन्हें सरकार चलाने का अनुभव है. छह महीने में धामी ने अपनी छाप छोड़ी है.

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, ''उत्तराखंड में बीजेपी विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को नेता चुने जाने पर मैं हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशन में और धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड का बहुआयामी और बहुत तेज़ गति से विकास होगा.''

बता दें कि उत्तराखंड में बीजेपी ने शानदार बहुमत तो हासिल कर लिया लेकिन मुख्यमंत्री धामी को खटीमा से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में सरकार का नेतृत्व कौन करेगा, इसे लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. इसे दूर करने के लिए बीजेपी में शीर्ष स्तर पर मंथन चला और अंत में धामी के नाम पर मुहर लगी. पुष्कर धामी डीडीहाट से चुनाव लड़ सकते हैं. यहां से बिशन सिंह विधायक हैं और उन्हें राज्यसभा भेजा सकता है.

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 70 में से 47 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की. बीएसपी को दो और निर्दलीय को दो सीटें मिली.

Watch: मोटरसाइकिल रेस शुरू होने के ठीक पहले हुआ भयानक हादसा, बाइक ने हवा में खाई 9 पलटी

Russia Ukraine War: पुतिन को सता रहा जहर देकर हत्या करने का डर, पर्सनल स्टाफ के 1000 कर्मचारियों को काम से निकाला!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP Protest LIVE: कल फिर जंतर-मंतर कूच करेंगे सीजेपी, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
LIVE: कल फिर जंतर-मंतर कूच करेंगे सीजेपी, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
'आखिर किसे डर लग रहा, ज्ञानेश कुमार इतना प्रिय है', सिब्बल ने धारा 163 पर उठाए सवाल
'आखिर किसे डर लग रहा, ज्ञानेश कुमार इतना प्रिय है', सिब्बल ने धारा 163 पर उठाए सवाल
SIR के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में 7000 से ज्यादा लोग, अब दर्ज हो सकती है FIR
SIR के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में 7000 से ज्यादा लोग, अब दर्ज हो सकती है FIR

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget