एक्सप्लोरर

Moose Wala Birthday: सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन पर उनके घर पहुंचे फैन्स, परिवार से मिलकर बांट रहे हैं गम

Moose Wala Birth Anniversary: सिद्धू मूसेवाला के फैन्स उनके घर के बाहर गाड़ियों में पेड़ लेकर पहुचे हैं. उनकी याद में जगह-जगह पेड़ लगाए जा रहे हैं. कई लोग उनकी तस्वीरों के साथ सेल्फी लेते दिखे.

Punjabi Singer Sidhu Moose Wala Birthday: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी यादें बरकरार हैं. सिद्धू मूसेवाला का आज जन्मदिन है और अफसोस की बात यह है कि इस बार का जन्मदिन (Sidhu Moose Wala Birthday) उनका इस दुनिया से जाने के कुछ दिन बाद ही आ गया. आज का दिन उनके परिवार और उनके फैंस के लिए बहुत ज्यादा गम भरा है.

हर साल की तरह आज सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन केक, मिठाईयां और नाच गाने के साथ नहीं मनाया जा रहा है क्योंकि लाखों करोड़ों लोगों की पसंद सिद्धू मूसेवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं. लोग उनकी याद में बड़ी संख्या में उन के घर पहुंच रहे हैं. लोग उनके परिवार से मिलकर उनका गम बांटना चाहते हैं.

मूसेवाला के जन्मदिन पर उनके घर पहुंचे फैन्स

सिद्धू मूसेवाला के फैन्स उनके घर के बाहर गाड़ियों में पेड़ लेकर पहुचे हैं. उनकी याद में जगह-जगह पेड़ लगाए जा रहे हैं. पंजाब के साथ साथ देश के अलग अलग हिस्सों से लोग मूसेवाला के घर पहुंचे हैं. उनके घर के कंपाउंड में मूसेवाला की बड़ी तस्वीर रखी है जहां लोग सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. उस तस्वीर के साथ उनकी याद में अपनी सेल्फी ले रहे हैं. 

तस्वीरों के सहारे यादों को जिंदा रखने की कोशिश!

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala ) के घर के कंपाउंड में लाइन से उनकी गाड़ियां खड़ी हैं, जिसमें उनके ट्रैक्टर, उनकी फॉर्च्यूनर और ऑडी खड़ी है जिसको देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. आने जाने वालों का सिलसिला लगातार जारी है और भीड़ कम नहीं हो रही है. बच्चे, बड़े और महिलाएं सभी सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचते दिखे. कोई उनकी तस्वीर के साथ अपनी तस्वीर ले रहा है तो कोई उनकी गाड़ियों के साथ उनकी याद में अपनी तस्वीर खिंचवा रहा है. इस मौके पर कई लोग अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए. एक महिला रो-रोकर कह रही थी कि बेटा चला गया.

ये भी पढ़ें:

Sidhu Moose Wala Murder: 15 हजार में हुई थी मूसेवाला की रेकी की डील, केकड़ा से पूछताछ में पंजाब पुलिस ने किए कई अहम खुलासे

Prophet Muhammad Row: देश के कई हिस्सों में बवाल के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को किया अलर्ट, जानें क्या दिए निर्देश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
CJP Protest: जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget