एक्सप्लोरर

Punjab Polls: सीएम चरणजीत चन्नी के यूपी-बिहार वाले बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साधा निशाना, कही यह बड़ी बात

Election 2022: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी कहती है कि सरकार बनेगी तो नशाबंदी कर देंगे. उन्होंने दिल्ली में गली-गली में शराब की दुकानें खोल दी हैं.

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब के सीएम चन्नी के यूपी और बिहार के लोगों पर दिये गये विवादित बयान के बाद सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज पंजाब में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि क्या गुरुनानक ने यही संदेश दिया है. कांग्रेस के लोग समाज को बांटने वाली राजनीति कर रहे हैं.

समाज को बांट कर सत्ता हासिल करना है सरकार का लक्ष्य

रक्षामंत्री ने कहा कि यह लोग समाज को बांट कर सत्ता हासिल करना चाहते हैं. रक्षामंत्री ने आगे कहा कि जब चन्नी यह बात कह रहे थे तब प्रियंका गांधी वहां पर मौजूद थीं. जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुये कहा कि कांग्रेस ने पंजाब को लूटा और दूसरी पार्टी दिल्ली से आकर यहां सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं. 

लोकतंत्र के नाम पर लूटतंत्र नहीं होगा बर्दाश्त

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी कहती है कि सरकार बनेगी तो नशाबंदी कर देंगे. उन्होंने दिल्ली में गली-गली में शराब की दुकानें खोल दी हैं. रक्षामंत्री ने आगे कहा कि आज पंजाब में बदलाव की हवा है. जनता लोकतंत्र के नाम पर लूटतंत्र को अब और बर्दाश्त नहीं करेगी. मगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मान ही नहीं रहे. एक ने पंजाब को लूटा और दूसरा दिल्ली में है. इनसे बच के रहना है.

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास दो बल्लेबाज पिच पर हैं और दोनों ही एक साथ बैटिंग करना चाहते हैं. कोई non striker रहना ही नहीं चाहता है. एक ही क्रीज़ पर दो बल्लेबाज़ लड़ रहे हैं. इनका तो आउट होना तय है. 

चन्नी के बयान पर बिहार के सीएम ने जताई हैरानी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम चन्नी के इस बयान पर हैरानी जताते हुये कहा है कि पंजाब में बिहार के लोगों की कितनी बड़ी भूमिका है. पता नहीं लोग कैसे इस तरह से बाते करते हैं. सीएम नीतीश ने आगे कहा कि पंजाब में बिहार के लोगों की कितनी बड़ी भूमिका है, बिहार के लोगों ने कितनी सेवा की है. हमें तो आश्चर्य होता है कि ऐसी बात लोग कैसे बोल देते हैं. 

KCR Birthday: सभी खटास को भुलाकर पीएम ने दी तेलंगाना सीएम केसीआर को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Punjab Election 2022: केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कहा- बीजेपी का नकली राष्ट्रवाद जितना खोखला, उतना ही खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget