एक्सप्लोरर

Punjab Politics: सिद्धू-चन्नी की बैठक पर आज कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सूत्रों का दावा- सरकार ने मानी सिद्धू की मांग

आज कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चन्नी और सिद्धू की मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी देगी. पंजाब में पिछले कई महीनों से चल रहे सियासी घमासान में फिलहाल सिद्धू आलाकमान का भरोसा जीतते दिख रहे हैं.

Punjab Politics: पंजाब कांग्रेस में जारी उठापटक सुलझने का दावा किया जा रहा है. इसको लेकर आज कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस है. सूत्रों के मुताबिक चन्नी सरकार नवजोत सिंह सिद्धू के आगे झुक गई है. अब पार्टी सिद्धू का इस्तीफा नामंजूर करने पर विचार कर रही है. चंडीगढ़ में कल मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच करीब दो घंटे तक बैठक हुई.

पंजाब के डीजीपी और एडवोकेट जनरल को बदलने का रास्ता साफ

सूत्रों के मुताबिक सिद्धू की मांग पर पंजाब के डीजीपी और एडवोकेट जनरल को बदलने का रास्ता साफ हो गया है. इसलिए सिद्धू का इस्तीफा नामंजूर किया जा सकता है.  3 सदस्यीय कमेटी बड़े मसलों पर हफ्ते में दो बार मिलेगी. सीएम चन्नी, सिद्धू और हरीश चौधरी कमेटी में शामिल होंगे. वहीं अब हरीश रावत की जगह हरीश चौधरी को पंजाब का प्रभारी बनाया जाएगा.

फिलहाल सिद्धू आलाकमान का भरोसा जीतते दिख रहे हैं

आज कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चन्नी और सिद्धू की मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी देगी. पंजाब में पिछले कई महीनों से चल रहे सियासी घमासान में फिलहाल सिद्धू आलाकमान का भरोसा जीतते दिख रहे हैं. लेकिन कैप्टन का अगला रुख कांग्रेस नेतृत्व के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. कैप्टन ने आलाकमान के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद कांग्रेस छोड़ने का एलान कर दिया. साथ ही सिद्धू को अगले चुनाव में हराने का दावा किया है.

कैप्टन ने साधा सिद्धू पर निशाना

कैप्टन ने एलान कर दिया है कि अगले चुनाव में वो सिद्धू को शिकस्त देने की पूरी तैयारी कर चुके हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सिद्धू पंजाब के लिए राइट मैन नहीं हैं. सिद्धू जहां से भी लड़ेगा, वहां से मैं उसे जीतने नहीं दूंगा. कैप्टन ने पंजाब सरकार में चल रहे घमासान पर भी निशाना साधा और कहा, ‘’सिद्धू का काम है पार्टी चलाना. चन्नी का काम है सरकार चलाना. सरकार चलाने में कोई दखल नहीं होना चाहिए. अफसर हटाने का काम पार्टी अध्यक्ष का नहीं है, अफसर को मुख्यमंत्री लगाता, हटाता और बदलता है.’’

कैप्टन के अगले रुख पर बीजेपी की नज़र

कैप्टन के करीबी सूत्रों के मुताबिक, वो कांग्रेस छोड़ने के बाद अपना अलग मोर्चा या फिर अलग पार्टी बना सकते हैं. सूत्र ये भी कहते हैं कि बीजेपी से उन्हें ऐसे संकेत भी मिले हैं कि अगर वो कांग्रेस से अलग होकर अगले विधानसभा चुनाव में उतरे तो बीजेपी उन्हें बाहर से समर्थन दे सकती है. कैप्टन के अगले रुख पर अब कांग्रेस के अलावा बीजेपी की भी नजर है.

यह भी पढ़ें-

India China Border Row: भारत ने पूर्वी लद्दाख गतिरोध पर चीन के आरोपों को खारिज किया, जानें क्या कुछ कहा?

मुकेश अंबानी लगातार 10वें साल एशिया के सबसे अमीर कारोबारी, गौतम अडाणी की दौलत सबसे ज्यादा बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Parliament Monsoon Session Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget