एक्सप्लोरर

नवजोत सिंह सिद्धू ने बादल परिवार पर लगाया 2,000 करोड़ रूपए गबन करने का आरोप

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने आज बादल परिवार पर करारा हमला बोला. सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके बेटे सुखबीर बादल पर स्मार्ट सिटी और अमृत परियोजनाओं के तहत 2,000 करोड़ रूपये का गबन करने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि बादल पिता-पुत्र ने ‘‘सरकारी निधि में गडबड़ी करके धन अपने खातों में जमा करवा लिया है.’’

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पंजाब को एक भी पैसा नहीं

सिद्धू ने कहा, पूर्ववर्ती शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी सरकार द्वारा शहरी विकास मद में आए धन का ‘‘दुरूपयोग’’ किए जाने के कारण केन्द्र ने अब स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पंजाब को एक भी पैसा देने से मना कर दिया है.

बादल परिवार ने यह धन कहां खर्च किया इसकी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य के विकास की बातें करने वालों ने, विकास सिर्फ ‘‘अखबारों में किया है.’’

केन्द्र दे चुका है पूरे 200 करोड़ रूपये

सिद्धू ने आरोप लगाया, ‘‘...किसी उद्देश्य से आया धन सीधा बादल (परिवार) के खाते में चला गया. राज्य में किसी उद्देश्य के लिए आने वाले धन को बादल और उनके पुत्र ने अपने खातों में डाल लिया है.’’

अमरिन्दर सिंह सरकार में स्थानीय निकाय मंत्री सिद्धू का आरोप है कि पूर्ववर्ती सरकार ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लुधियाना को 200 करोड़ रूपये में से महज, 32 करोड़ रूपये दिये हैं, जबकि केन्द्र पूरे 200 करोड़ रूपये दे चुका है.

368 करोड़ रूपये के बारे में कोई सूचना नहीं

उन्होंने कहा, ‘‘32 करोड़ रूपये खर्च होने के बाद, बकाया 168 करोड़ रूपये अभी भी लंबित है. 368 करोड़ रूपये के बारे में कोई सूचना नहीं है.’’ मंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘आपने (बादल) धन का दुरूपयोग किया. स्मार्ट सिटी के हिस्से का धन कहीं और खर्च किया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा सिर्फ एक सवाल है, सारा धन कहां है?’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget