एक्सप्लोरर

CM चन्नी के रिश्तेदार के घर छापे पर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, जानें-ED और BJP का जिक्र कर क्या कुछ कहा?

Punjab Illegal Sand Mining Case: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के एक रिश्तेदार के यहां छापेमारी की है. यह मामला रेत खनन से जुड़ा है.

Punjab Illegal Sand Mining Case: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गैरकानूनी तरीके से रेत का खनन करने में शामिल कम्पनियों और ‘रेत माफिया’ के खिलाफ धन शोधन की जांच के तहत पंजाब में कई स्थानों पर मंगलवार को छापेमारी की. ईडी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के एक रिश्तेदार के यहां भी छापेमारी की गई है.

ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''ईडी से रेड करवाना बीजेपी का पसंदीदा हथियार है क्योंकि वो अपनी कई चीजों को छिपाना चाहते हैं. हर कोई आपकी तरह नहीं है. हमें कोई डर नहीं.''

वहीं चरणजीत सिंह चन्नी ने छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रिश्तेदारों के यहां भी छापेमारी की गई थी और ईडी ‘‘उसी तरह’’ उन पर, उनके मंत्रियों पर और कांग्रेस पार्टी के सदस्यों पर ‘‘दबाव’’ बनाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि वह इसका सामना करने को तैयार हैं और उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है.

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने चंडीगढ़, मोहाली, पठानकोट तथा लुधियाना में दर्जनों स्थानों पर छापेमारी की है. इस काम में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सशस्त्र कर्मी उनकी सहायता कर रहे हैं. धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है.

चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह उर्फ हनी से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है. सूत्रों ने बताया कि एजेंसी हनी के कुदरतदीप सिंह नाम के एक व्यक्ति से कथित संबंधों की जांच कर रही है.

सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर जिला) पुलिस की 2018 की एक प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद कार्रवाई शुरू की, जिसमें कुछ कम्पनियों और लोगों के खिलाफ राज्य में अवैध रेत खनन में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. इस प्राथमिकी में कई ट्रक चालकों, रेत की निकासी और परिवहन में शामिल अन्य गुर्गों को आरोपी बनाया गया था. गौरतलब है कि पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है.

Uttarakhand Election: BJP से निकाले गए हरक सिंह रावत ने 'घोषणापत्र' में कौन सी बड़ी बातें कहीं, जानें सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget