एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election: BJP से निकाले गए हरक सिंह रावत ने 'घोषणापत्र' में कौन सी बड़ी बातें कहीं, जानें सब कुछ

Uttarakhand Election 2022: ऐन चुनाव से पहले बीजेपी से निकाले जाने वाले हरक सिंह रावत एबीपी न्यूज़ के खास चुनावी कार्यक्रम 'घोषणापत्र' में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कई अहम सवालों के जवाब दिए.

Uttarakhand Election 2022: भारतीय जनता पार्टी ने बीते रविवार को उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया. बीजेपी से बाहर किए जाने के बाद हरक सिंह रावत अब कांग्रेस में शामिल होने की कोशिशों में हैं. ऐन चुनाव से पहले बीजेपी से निकाले जाने वाले हरक सिंह रावत एबीपी न्यूज़ के खास चुनावी कार्यक्रम 'घोषणापत्र' में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कई अहम सवालों के जवाब दिए.

हरक सिंह रावत ने मौकापरस्ती के आरापों पर कहा, "मैंने कभी खुद फैसला नहीं किया. परिस्थितियों ने निर्णय लेती हैं. बीजेपी को बचपन से पाला. यहां बीजेपी को बनियों की पार्टी कहा जाता था. गावों में लोग नाम लेने के लिए तैयार नहीं होते थे. मैंने स्कूटर से, जहां सड़कें नहीं थीं वहां पैदल जाकर बीजेपी को उत्तराखंड में खड़ा किया... मैंने लोगों को जोड़ना शुरू किया." उन्होंने कहा कि जब मैंने बीजेपी छोड़ी मेरे लिए बीजेपी नहीं राज्य का आंदोलन ज़रूरी था.

कांग्रेस में जाने की कोशिशों के आरोपों पर हरक सिंह रावत ने कहा कि मैंने बीजेपी नहीं छोड़ी. मेरे दिल्ली आने पर सोशल मीडिया पर बातें आईं. उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कह रहा हूं मैंने कांग्रेस के किसी नेता से कोई बात नहीं की थी. उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली में आकर अमित शाह को फोन मिलाया ही था कि किसी ने मुझसे कहा कि आपको पार्टी से निकाल दिया.

हरीश रावत ने हरक सिंह को लोकतंत्र का गुनहगार बताया था. इस पर हरक सिंह ने कहा, "मैं लोकतंत्र का गुनहगार तो नहीं हूं, मैं लोकतंत्र का संरक्षक हूं. उत्तराखंड का हितैषी हूं." उन्होंने कहा कि मेरे अंदर भी लोगों का दर्द है. कई बार लोग कहते हैं कि आपके आंसू क्यों निकलते हैं. ये कोई बनावटी आंसू नहीं हैं. रोकर देखे कोई ज़रा. ये दिल का दर्द है.

कांग्रेस में शामिल होने पर क्या बोले?

हरक सिंह रावत ने कांग्रेस ज्वाइन करने पर कहा, "आज मैंने कई लोगों से बातचीत की है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जी का, विपक्ष के नेता का, प्रभारी का, हरीश रावत के बहुत करीबी लोगों का, सभी के आज फोन आए. बातचीत हुई है. उन्होंने उत्साह दिखाया है. स्वागत किया है और उन्होंने कहा है कि हम बातचीत कर रहे हैं. आज बातचीत हुई है. उन्होंने कहा है कि वो जो भी फैसला लेंगे, तो आज तय करेंगे." उन्होंने कहा कि उत्तरांखड के लिए माफी मांगने को तैयार हूं.

बीजेपी से निकाले जाने पर क्या बोले थे?

बीजेपी से बाहर का रास्ता दिखाए जाने पर हरक सिंह रावत ने कहा था, "बीजेपी इतना बड़ा फैसला लेने से पहले मुझसे एक बार भी बात नहीं की. मुझे मंत्री बनने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है, मैं सिर्फ काम करना चाहता था." हरक सिंह रावत ने कहा था कि अब मैं निस्वार्थ होकर कांग्रेस को जीताने का काम करूंगा. हम पिछले पांच साल नौजवानों को रोजगार नहीं दे पाए, उत्तराखंड क्या नेताओं को रोजगार देने के लिए बनाया है.

हरक सिंह रावत पर हरीश रावत क्या बोले?

हरीश रावत एबीपी न्यूज़ के घोषणापत्र कार्यक्रम में शामिल हुए थे. उस दौरान उन्होंने बीजेपी से निकाले गए हरक सिंह रावत को कांग्रेस में शामिल कराने के सवाल पर कहा, "ये मेरी ज़िम्मेदारी का भाग नहीं है और जो लोग इस तरह का निर्णय लेने के लिए अधिकृत हैं उन्होंने अभी कोई फैसला लिया नहीं है. मुझे इस बारे में ज्यादा सूचना नहीं मिली है. लेकिन जिन लोगों ने विधानसभा सत्र के दौरान अचानक बीजेपी में जाकर सरकार (कांग्रेस की) को गिराया था, वो लोकतंत्र के भी दोषी हैं और वो उत्तराखंड के जनता के भी दोषी हैं."

Punjab Polls: भगवंत मान कहां से लड़ेंगे चुनाव, चन्नी के रिश्तेदारों पर छापेमारी कितनी सही? जानें Exclusive बातचीत में क्या-क्या बोले AAP के CM उम्मीदवार

Akhilkesh Attacks BJP: ‘डरी हुई सरकार ही एजेंसियों का सहारा लेती है, खत्म हो रहे रोजगार’, अखिलेश यादव ने ऐसे किए बीजेपी पर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget