एक्सप्लोरर

Punjab Elections: Navjot Singh Sidhu का प्रकाश सिंह बादल और अमरिंदर पर बड़ा हमला, लगाये ये गंभीर आरोप

Punjab Elections: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल और अमरिंदर सिंह पर वार करते हुए दोनों को एक ही थाली के चट्टा-बट्टा बताया है.

Punjab Elections: पंजाब में चुनाव प्रचार अपने आखिरी दौर में है और सत्तारूढ़ कांग्रेस (Congress) समेत सभी पार्टियां पूरी ताकत झोंकी हुई है. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस बीच शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर वार करते हुए दोनों को एक ही थाली के चट्टा-बट्टा बताया है. सिद्धू ने कहा कि मैंने सारी उम्र काम किया, मुद्दों पर बात की और इसी तरह आगे भी मुद्दों को उठाता रहूंगा. 

सिद्धू ने कहा कि मैंने दस साल पहले प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ प्रदर्शन किया था. बादल ने कहा था कि पांच पुल बनाये जाएंगे लेकिन एक महीने बाद वो अपनी बात से पलट गए. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अमृतसर का काम कैप्टन अमरिंदर और अकाली दल ने रोका था. ये दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं. उन्होंने कहा, प्रकाश सिंह बादल और अमरिंदर सिंह की तरफ जाना मतलब पीछे की तरफ जाना है.

17 साल की राजनीति में कोई उंगली नहीं उठा सकता- सिद्धू

बता दें, सिद्धू ने इससे पहले अमरिंदर पर वार करते हुए ये तक कह दिया था कि, पिछले पांच साल में माफिया खत्म नहीं हुआ क्योंकि कप्तान खुद माफिया थे और लगातार हिस्सा लेते रहे जिस कारण कप्तान को निकाल दिया गया. उन्होंने कहा कि सिद्धू की 17 साल की राजनीति पर कोई उंगली नहीं उठा सकता.

लांबी सीट से चुनाव लड़ रहे प्रकाश सिंह बादल

बता दें, कांग्रेस से अलग होने के बाद पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के टिकट पर पटियाला शहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल 13वीं बार चुनाव मैदान में हैं. 94 साल के प्रकाश सिंह बादल के चुनाव लड़ने पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे लेकिन प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में लांबी सीट से किस्मत आजमाने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें.

Manmohan Singh पर Nirmala Sitharaman का पलटवार, कहा- आपने भारत को कमजोर बनाया, देश में भीषण महंगाई भी रही

Election 2022: पंजाब में आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, आखिरी राउंड की टक्कर से पहले ढाबे पर खाना खाते दिखे राहुल, चन्नी ने खेली फुटबॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
वैश्विक उथल-पुथल के बीच पीएम मोदी ने की CCS बैठक, वेस्ट एशिया संकट पर चर्चा
वैश्विक उथल-पुथल के बीच पीएम मोदी ने की CCS बैठक, वेस्ट एशिया संकट पर चर्चा
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget