एक्सप्लोरर

पंजाब चुनाव 2017: साढ़े दस बजे तक हुआ 12 फीसदी मतदान

चंडीगढ: पंजाब विधानसभा चुनाव में आज सुबह साढे दस बजे तक 12 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले. राज्य में कुल 1.98 करोड़ मतदाता 1,145 उम्मीदवारों में से विधानसभा के 117 सदस्यों का चुनाव करेंगे. निर्वाचन कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘सुबह दस बजे तक आठ से दस फीसदी मतदान हुआ है.’’

ईवीएम खराब होने की वजह से दो केंद्रो पर देर से शुरु हुआ मतदान

हालांकि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में तकनीकी खामी के कारण जालंधर और अमृतसर में दो मतदान केन्द्रों पर मतदान करीब 45 मिनट की देरी से शुरू हुआ. सुबह-सुबह वोट डालने वालों में शिरोमणी अकाली दल के जनरल (सेवानिवृत) जे जे सिंह, कांग्रेस के परगट सिंह, अपना पंजाब पार्टी (एपीपी) के सुच्चा सिंह छोटेपुर और आप के भगवंत मान, गुरप्रीत सिंह घुग्गी और सुखपाल सिंह कहिआरा शामिल हैं.

राज्य में है त्रिकोणीय मुकाबला

कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कट्टरपंथियों से हाथ मिला लिया है. जनरल जे जे सिंह ने कहा कि शिअद-बीजेपी हैट्रिक बनाते हुये सरकार बनाएंगे. पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है. राज्य में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी गठबंधन, विपक्षी दल कांग्रेस और पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है.

415 ट्रांसजेंडर मतदाता भी कर रहे हैं वोटिंग

चुनावी मैदान में उतरने वाले अन्य दलों में बसपा, आप के पूर्व नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर के नेतृत्व वाली अपना पंजाब पार्टी, वाम दल भाकपा और माकपा और शिअद-अमृतसर शामिल हैं. इस चुनाव में कुल 1,98,79,069 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे जिनमें 93,75,546 महिला मतदाता है और 415 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.

अर्धसैनिक बलों की 200 से ज्यादा टुकड़िया तैनात

निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अर्धसैन्य बलों की 200 से ज्यादा टुकड़ियों को तैनात किया गया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमृतसर लोकसभा सीट के लिए भी मतदान शुरू हो गया है. चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों में 81 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर है. राज्य में मतदान के लिए 22,615 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं. वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कुल 1.77 करोड़ मतदाता और 98 महिलाओं समेत 1078 उम्मीदवार थे.

चुनावी मैदान में हैं कई नेता

चुनावी मैदान में उतरने वाले मुख्य उम्मीदवारों में पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह:पटियाला और लांबी सीट, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके बेटे उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल शामिल हैं. अन्य प्रतिष्ठित उम्मीदवारों में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रजिन्दर कौर भट्ठल, कांग्रेस की टिकट से भठिंडा से चुनाव लड़ रहे बादल के भतीजा मनप्रीत सिंह बादल और जलालाबाद से आप सांसद भगवंत मान भी हैं.

11 मार्च को होगी वोटों की काउंटिंग

पंजाब जल विवाद पर शीर्ष न्यायालय के फैसले के विरोध में अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के कारण अमृतसर लोकसभा सीट खाली हो गयी थी. अमृतसर में 14 लाख से ज्यादा मतदाता हैं. लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में भाजपा नेता रजिंदर मोहन सिंह छीना प्रतिष्ठित उम्मीदवार हैं जो कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला और आप के उपकार सिंह संधू के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. चुनाव के वोटों की काउंटिंग 11 मार्च को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget