एक्सप्लोरर

कॉमेडी शो में काम करने पर अड़े सिद्धू, CM अमरिंदर ने कहा- कानूनी सलाह लेंगे

चंडीगढ़ : पंजाब में मंत्री बनने के बाद भी नवजोत सिंह सिद्धू ने कॉमेडी शो में काम करने की घोषणा की थी. इस पर अब उनके मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अलग रुख अपना लिया है. बताया जा रहा है कि इस मामले पर कानूनी मुख्यमंत्री अमरिंदर कानूनी राय लेंगे कि क्या उनके मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू टेलीविजन पर एक मशहूर कॉमेडी शो पर सेलिब्रिटी-जज बने रह सकते हैं या नहीं.

एडवोकेट जनरल से अपनी राय देने के लिए कहेंगे

अमरिंदर ने एक टीवी न्यूज चैनल को बताया कि वह ‘द कपिल शर्मा शो’ पर सिद्धू के सेलिब्रिटी-जज बने रहने को लेकर एडवोकेट जनरल से अपनी राय देने के लिए कहेंगे. सिंह ने चैनल से कहा, ‘मैं नहीं जानता कि इस मामले पर संविधान या कानून क्या कहता है. हम एडवोकेट जनरल से इस पर उनकी राय रखने के लिए कहेंगे कि क्या कोई व्यक्ति जो मंत्री है, वह वो काम कर सकता है तो वह करना चाहता है.’

नवजोत सिंह सिद्धू को एक विभाग दिया गया है

उन्होंने कहा, ‘यह पूरी तरह से कानूनी राय पर निर्भर करेगा और फिर मैं इस बारे में नवजोत सिंह सिद्धू को सूचित करंगा. सच कहूं तो मैं नहीं जानता कि क्या यह हितों के टकराव का मामला है. जब मुझे उनकी (एडवोकेट जनरल और कानूनी विशेषज्ञों) राय मिलेगी, तो मैं उनसे बात करंगा.’ उप मुख्यमंत्री के पद की दौड़ में माने जा रहे सिद्धू को एक विभाग दिया गया है.

उनका काम मंत्रिमंडल की जिम्मेदारियों में दखल नहीं देगा

इस मुद्दे पर सिद्धू ने कहा कि उनका टीवी कार्यक्रम उनकी मंत्रिमंडल की जिम्मेदारियों में दखल नहीं देगा. उन्होंने कहा, ‘पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की तरह मेरा शराब, रेत खनन या परिवहन जैसा कोई कारोबार नहीं है. मैं टीवी शो के जरिये जीविकोपार्जन करता हूं और मैं सोमवार से बृहस्पतिवार तक चंडीगढ़ में रहूंगा और शुक्रवार से रविवार अमृतसर में. मैं रात में क्या करता हूं इससे किसी को कोई मतलब नहीं होना चाहिये. मैं मुंबई में टीवी शूट के बाद पंजाब वापस जाने के लिए पहली उड़ान लूंगा.’

पत्नी और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने उनका समर्थन किया

उन्होंने यह कहकर आलोचकों को मौका दे दिया कि वह शो पर नजर आते रहेंगे. उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने उनका समर्थन किया है. कौर ने रविवार को फेसबुक पर लिखा कि टेलीविजन के अलावा उनके परिवार की आय का कोई अन्य स्रोत नहीं है और इस मुद्दे को बेवजह तूल दिया जा रहा है. क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू बीजेपी में रहते हुये तीन बार अमृतसर से सांसद रह चुके हैं.

चर्चा थी कि अमरिंदर सिंह ने डिप्टी सीएम का पद ही नहीं बनने दिया

गौरतलब है कि पहले से ही चर्चा थी कि अमरिंदर सिंह ने डिप्टी सीएम का पद ही नहीं बनने दिया. जबकि, कथित तौर पर कांग्रेस नेतृत्व ने वादा किया था कि सिद्धू को डिप्टी सीएम का पद दिया जाएगा. अब यह बात कही जा रही है कि सिद्धू अपने पोर्टफोलियो से खुश नहीं है. अब देखना होगा कि इस मसले का क्या हल निकाला जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget