एक्सप्लोरर

पंजाबः जनसभा में बोले सनी देओल- 'जब किसी को मारने की बात आती है तो मुझसे बेहतर कोई नहीं'

जनसभा को संबोधित करते हुए सनी देओल राज्य सरकार के कर्मचारियों के खिलाफ भड़के हुए थे. उन्होंने कहा कि मैं विवादित बयान नहीं देता लेकिन सब जानते हैं जब किसी को मारने की बात आती है तो मुझसे बेहतर इंसान कोई नहीं है.

चण्डीगढ़ः बॉलीवुड एक्टर और पंजाब के गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद सनी देओल अपने एक बयान के कारण चर्चा में आ गए हैं. पंजाब के पठानकोट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर बात पीटने की आ गई तो वह किसी से कम नहीं हैं. सनी देओल अपने तीन दिवसिय दौरा के लिए पठानकोट पहुंचे हैं. हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि मैं विवादित बयान देने में विश्वास नहीं रखता हूं.

एक जनसभा को संबोधित करते हुए सनी देओल ने कहा, ''मुझे बताया गया है कि राज्य सरकार के कर्मचारी लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं. वह कह रहे हैं कि लोगों ने गलत व्यक्ति को चुन लिया है. मैं इन चीजों में दखल नहीं देता हूं. मैं कोई विवादित बयान देने में भी विश्वास नहीं रखता हूं. लेकिन, सब जानते हैं कि जब किसी को मारने की बात आती है तो मुझसे बेहतर इंसान कोई नहीं है.''

गुमशुदगी के पोस्टर लगे

इससे पहले लोकसभा चुनाव में सनी देओल की गुरदासपुर सीट से जीत हुई थी. जीत के बाद एक बार भी वह अपने निर्वाचन क्षेत्र नहीं गए थे. इसी वजह से प्रदेश की जनता सनी देओल से खुश नहीं है. इसी बात से नाराज जनता ने पठानकोट के रेलवे स्टेशन पर सन्नी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए थे.

डांस वीडियो के बाद चर्चा में आए थे सनि देओल

इससे पहले सनी देओल अपने एक डांस वीडियो को लेकर भी काफी चर्चा में हैं. रविवार को वह पंजाब के बटाला में एक कॉलेज में गए थे. वहां पहुंचकर उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ गदर फिल्म के सुपरहिट सॉन्ग "मैं निकला गड्डी लेकर" गाने पर डांस किया था. इस दौरान 'तारीख पर तारीख' और 'ढाई किलो का हाथ' डायलॉग बोलकर वहां मौजूद लोगों का मनोरंजन किया था.

बता दें कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है. कैप्टन अमरिन्दर सिंह वहां के मुख्यमंत्री हैं. साल 2017 में कांग्रेस ने एसएडी-बीजेपी गठबंधन को हराकर सत्ता में आई थी.

चुनाव जीतने के बाद सनी देओल ने नहीं किया एक भी दौरा, पठानकोट में लगे गुमशुदगी के पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget