एक्सप्लोरर

पंजाब : हैरान कर देने वाली शादी, दुल्हन ने सिर पर सेहरा बांधा और दूल्हे के हाथ...

चंड़ीगढ़ : पंजाब के बठिंडा में एक ऐसी शादी हुई है जो हर किसी को हैरान कर रही है. इसमें दुल्हन ने सिर पर सेहरा बांधा और दूल्हे के हाथों में मेहंदी रचाई गई. हाथ में कृपाण के साथ लड़की बरात लेकर लड़के के घर गई. लड़के वालों ने लड़की का स्वागत वैसे ही किया, जैसे आम शादियों में दूल्हे का किया जाता है.

शादी हुई और लड़का अपने परिवार वालों से गले मिलकर रोया

यही नहीं, शादी हुई और लड़का अपने परिवार वालों से गले मिलकर रोया. फिर डोली में बैठकर अपने घर से विदा हुआ. लड़की के घर पहुंचने के बाद उसका स्वागत इस तरह किया गया, जैसे ससुराल में नई बहू का होता है. उसने बाकायदा लड़की का सरनेम अपनाया. अब वह पत्नी के साथ उसी के घर रहेगा. जिसकी शादी हुई उस लड़की का नाम बलजीत और लड़के का सुखमिंदर है.

यह भी पढ़ें : नोटबंदी के बाद कई खातों में जमा हुई 250 करोड़ की 'संदिग्ध' राशि, लटकी तलवार

12वीं पास 27 साल की बलजीत बुटीक का काम करती हैं

12वीं पास 30 साल के सुखमिंदर एलआईसी में एडवाइजर हैं. बलजीत कौर मंडी गोबिंदगड़ की रहने वाली हैं, जो बारात लेकर बठिंडा गई थी. वहीं 12वीं पास 27 साल की बलजीत बुटीक का काम करती हैं. उन्होंने कहा, "मेरे घर में मुझसे बड़ी चार बहनें हैं. एक भाई था, लेकिन वो नहीं रहा. इस तरह की शादी से मैं अपने माता-पिता के साथ रहकर उनका ध्यान रख पाऊंगी."

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मौजूदगी में हुई शादी

यह शादी बीते 26 फरवरी को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मौजूदगी में हुई. वकील ने दोनों परिवारों की सहमति से कानूनी तौर पर भी शादी करवाई. दरअसल, ये नई रस्में डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 127 मानवता भलाई कार्यों में से एक है. इसमें शादी को कुल का क्राउन नाम दिया गया है.

यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश : पति की बर्बरता, पैर काट कर तकिए के नीचे रख सोता रहा

'आगे का वंश लड़की वालों की तरफ से चलेगा'

संस्था के अनुसार इसका उद्देश्य यह बताना है कि आगे का वंश लड़की वालों की तरफ से चलेगा. इसलिए लड़की शादी कर ससुराल नहीं जाती, बल्कि लड़के को ब्याह कर अपने घर लाती है. फिर दोनों वहीं साथ रहते हैं. इस रिवाज से यह 19वीं शादी थी. लोगों में भी इस शादी को लेकर काफी उत्साह था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल
‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल
5 राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेना शुरू, EC की टीम पहुंची उत्तराखंड
5 राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेना शुरू, EC की टीम पहुंची उत्तराखंड
‘AAP सरकार में कानून-व्यवस्था चिंताजनक’, मानसा हत्याकांड पर भड़के नितिन नबीन
‘AAP सरकार में कानून-व्यवस्था चिंताजनक’, मानसा हत्याकांड पर भड़के नितिन नबीन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
Embed widget