एक्सप्लोरर

BJP बोली- कांग्रेस स्पॉन्सर्ड आर्टिकल में हमारे जवानों का 'Caste Analysis', पाक पर कार्रवाई से देश के कई लोग परेशान

संबित पात्रा ने कहा, ‘’पुलवामा हमले के बाद एक कांग्रेस स्पॉन्सर्ड आर्टिकल छपता है जो हमारे जवानों की 'Caste Analysis' करता है. क्या सेना की कोई जाति होती है?’’

नई दिल्ली: पुलवामा आतंकी हमले के बाद देशहित पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जंग जारी है. बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस स्पॉन्सर्ड आर्टिकल हमारे जवानों की 'Caste Analysis' करता है, क्या सेना की कोई जाति होती है? इतना ही नहीं बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं पर हमला करते हुए कहा है कि पाकिस्तान पर कार्रवाई से देश में कई लोग परेशान हैं.

जो बहुत सालों में नहीं हुआ, वो हमने एक झटके में किया- बीजेपी

बीजेपी की ओर से प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की. संबित पात्रा ने कहा, ‘’जो कायराना हमला पाकिस्तान की सरकार ने करवाया था, उसके बाद भारत सरकार ने सभी अलगाववादी नेताओं के सुरक्षा चक्र को खत्म किया. जो बहुत सालों में नहीं हुआ था, वो हमने एक झटके में किया. इससे देश में कई सारे लोग परेशान हैं.’’

संबित पात्रा ने कहा, ‘’पुलवामा हमले के बाद एक कांग्रेस स्पॉन्सर्ड आर्टिकल छपता है जो हमारे जवानों की 'Caste Analysis' करता है. क्या सेना की कोई जाति होती है?’’ उन्होंने कहा, ‘’देश में कुछ लोग अब भी पाकिस्तान के समर्थन में बात कर रहे हैं, लिख रहे हैं. और ये सब पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर भी चल रहा है.’’

थरूर ने ट्वीट करके हिन्दुस्तान के विरोध में बात की- बीजेपी

संबित पात्रा ने आगे कहा, ‘’कल ट्वीट करके हमारी सरकार की तरफ से ये जानकारी दी गई कि भारत का पानी पाकिस्तान में नहीं जाएगा, वो पानी भारत में डाइवर्ट होगा. उसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और शशि थरूर ने ट्वीट करके हिन्दुस्तान के विरोध में बात की है. ये दुख की बात है.’’

आज विश्व के कई देश भारत के साथ खड़े हैं- बीजेपी

संबित ने कहा, ‘’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिप्लोमेसी के कारण ही आज विश्व के कई देश भारत के साथ खड़े हैं. आपने अगर 70 सालों में विश्व को गले लगा लिया होता तो आज ऐसी नौबत नहीं आती.’’ उन्होंने कहा, ‘’संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि तमाम देश आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े है.’’

संबित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘’अभी कुछ देर पहले पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ये हमला कैसे हुआ? वो तो दुश्मन देश है, लेकिन हमारे ही देश में भी ममता बनर्जी सहित कुछ नेताओं ने भी इस तरह की बातें कही हैं. यह वाकई दुःखद है.’’

यह भी पढ़ें-

यूपी: सहारनपुर के देवबंद से आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, कर रहे थे भर्तियां

Exclusive: इंडस वाटर ट्रीटी पर गडकरी बोले- पाक ने आतंकवाद नहीं रोका तो एक बूंद पानी नहीं देंगे

दक्षिण कोरिया: पीएम मोदी को मिला सियोल शांति पुरस्कार, गंगा सफाई में खर्च करेंगे सम्मान राशि

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और 11 राज्यों को नोटिस जारी कर कहा- कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करें

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget