एक्सप्लोरर

पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जदुरा इलाके में 3 अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया, एक जवान भी शहीद

पुलवामा के जदुरा इलाके में एनकाउंटर शनिवार देर रात शुरू हुआ. पुलिस के साथ सुरक्षाबल आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं और अभी एक और आतंकी की तलाश जारी है.

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मार गिराए जा चुके हैं. वहीं गंभीर रूप से घायल हुए एक जवान भी शहीद हो गया है. कश्मीर जोन पुलिस ने बताया, पुलिस और सुरक्षाबल मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. पुलवामा के जदुरा इलाके में शनिवार देर रात मुठभेड़ शुरू हुई थी. फिलहाल इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी, इसके बाद उन्होंने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के जदूरा में इलाके को घेर कर तलाश अभियान चलाया. तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी इसके बाद यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया.

इससे पहले कश्मीर में एक पंचायत सदस्य (पंच) की हत्या के लिए जिम्मेदार दो आतंकवादी शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ में मारे गए चार आतंकवादियों में शामिल थे. अल बदर जिला कमांडर शकूर राथर और उसका साथी किल्लूर इलाके में मुठभेड़ के दौरान मारे गए चार आतंकवादियों में से थे. किल्लूर में आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में विशेष जानकारी के बाद पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम द्वारा ऑपरेशन शुरू किया गया और किल्लूर क्षेत्र में घेराबंदी कर दी गई. एक आतंकवादी ने पहले मुठभेड़ के दौरान आत्मसमर्पण कर दिया.

कश्मीर में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल इलाके में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने कहा कि अवंतीपोरा के ताकिया गुलाबबाग त्राल इलाके में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर सेना और सीआरपीएफ ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया.

पुलिस ने कहा, "इलाके में तलाशी के दौरान आतंकी संगठन जेएएम के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया, जिसके बाद उसे नष्ट कर दिया गया हैं. संयुक्त टीम ने मौके से गोला-बारूद भी बरामद किया, जिसे जांच के उद्देश्य से कब्जे में ले लिया गया है. संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है."

ये भी पढ़ें

सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती के जवाब से CBI संतुष्ट नहीं, आज भी हो सकती है पूछताछ

आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय खेल दिवस, ऑनलाइन ही दिए जाएंगे राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: भारी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद... विपक्ष का SC की ओर मार्च
LIVE: भारी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद... विपक्ष का SC की ओर मार्च
'मैंने पहली बार...', भाषा विवाद के बीच CM विजय की इंग्लिश के फैन हुए चिदंबरम
'मैंने पहली बार...', भाषा विवाद के बीच CM विजय की इंग्लिश के फैन हुए चिदंबरम
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget