एक्सप्लोरर

Puducherry Exit Poll Results: पुदुचेरी में BJP के हाथ लगेगी बाजी या लौटेगी UPA सरकार, जानें

Puducherry Exit Poll Results: पुदुचेरी में चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे पर यहां एग्जिट पोल के जरिए आप अभी जान सकते हैं कि इस केंद्रशासित प्रदेश में जनता का मूड क्या है. क्या सत्ता में यूपीए की वापसी होने जा रही है या बीजेपी इस बार कुछ कमाल दिखाएगी. यहां पढ़िए और जानिए सबसे सटीक एग्जिट पोल के नतीजे.

Puducherry Exit Poll Results: पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए 6 अप्रैल को वोटिंग हुई और इस केंद्रशासित प्रदेश की 30 सीटों पर एक चरण में चुनाव हुआ. राज्य में 81.64 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी और अब 2 मई को इसके नतीजे आएंगे. आज एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के जरिए आप 2 मई से पहले ही सटीक अनुमान जान पाएंगे कि यहां किसकी सरकार बनने जा रही है. 

पुड्डुचेरी में विधानसभा का कार्यकाल आठ जून को खत्म हो रहा है. 30 सीटों वाली पुदुचेरी विधानसभा के लिए 2016 में हुए चुनाव में कांग्रेस नीत यूपीए ने जीत हासिल की थी पर इस बार तस्वीर बदलती दिख रही है. एआईएनआरसी और बीजेपी के गठबंधन एनडीए को यहां इस बार बहुमत मिलने की संभावना है. बता दें कि अल्पमत में आने के कारण 23 फरवरी को पुड्डुचेरी की यूपीए की सरकार गिर गई थी. 

किसको कितनी मिल सकती हैं सीट्स - (सीट रेंज)
पुड्डुचेरी में सत्ताधारी कांग्रेस नीत यूपीए को 6 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है और इस तरह ये बहुमत की दौड़ से बाहर हो सकती है. बीजेपी, एआईएनआरसी और एडीएमके वाला एनडीए इस चुनाव में 19 से 23 सीटें हासिल कर सकता है और सत्ता की गद्दी पर काबिज हो सकता है. अन्य के खाते में 1 सीट जा सकती है. 

सीटों पर किसको कितना फायदा -नुकसान 
औसत के आधार पर देखा जाए तो इस बार यूपीए (कांग्रेस + डीएमके) को 8 सीटें मिल सकती हैं जबकि पिछली बार इन्हें 17 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, लिहाजा 2016 की तुलना में इन्हें 9 सीटों का नुकसान हो रहा है. एनडीए (एआईएनआरसी+बीजेपी+डीएमके) के खाते में औसत 21 सीटें जा सकती हैं और 2016 की 12 सीटों के आधार पर इन्हें 9 सीटों का फायदा हो रहा है. अन्य जस के तस हैं और इन्हें पिछली बार की तरह 1 सीट मिल सकती है.

वोट शेयर (2016 बनाम 2021)
2021 में यूपीए को 34.2 फीसदी वोट मिल सकते हैं जबकि 2016 में इन्हें 39.5 फीसदी वोट मिले थे यानी 5.3 फीसदी वोट इस गठबंधन के घट गए हैं. एनडीए को इस बार 47.1 फीसदी वोट मिल सकते हैं जबकि 2016 में 30.5 फीसदी वोट प्रतिशत मिला था तो इस अलाइंस को 16.6 फीसदी वोट शेयर बढ़ता दिख सकता है. अन्य की बात करें तो इस बार 18.7 फीसदी वोट मिल सकते हैं जबकि 2016 में 30 फीसदी वोट हासिल किए थे तो इनके वोट शेयर में 11.3 फीसदी की कमी होती दिख रही है.

नोट- बंगाल में 8 चरण की वोटिंग आज खत्म हुई है जबकि तमिलनाडु, केरल, असम और पुदुचेरी में 6 अप्रैल को वोटिंग खत्म हो गई थी. एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने पांचों चुनावी राज्यों में सर्वे किया है. इस सर्वे में एक लाख 88 हजार 473 मतदाताओं की राय ली गई है. इसमें सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल के 83 हजार वोटर शामिल हैं. इस पोल में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन फीसदी है.

ये भी पढ़ें

ABP-Cvoter Exit Poll Results 2021 Live: पांच राज्यों का सबसे सटीक एग्जिट पोल, जानें किसकी बनेगी सरकार-किसे मिलेगी हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget