एक्सप्लोरर

दिल्ली हिंसा के विरोध में जंतर मंतर पर प्रदर्शन और शांति मार्च

दिल्ली में हुई हिंसा के विरोध में दिल्ली पीस फोरम द्वारा शांति मार्च का आयोजन किया गया. मार्च में दिल्ली हिंसा में प्रभावित परिवारों के लोग भी मौजूद रहे.

नई दिल्ली: नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर में श्रद्धांजलि सभा और शांति मार्च का आयोजन किया गया. दिल्ली पीस फोरम द्वारा बुलाए गए प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था दुरुस्त करने, दंगे के दोषियों को दंडित करने और दंगे की साजिश की जांच की मांग की गई.

इस श्रद्धांजलि सभा के दौरान दिल्ली हिंसा में प्रभावित परिवारों के लोग भी मौजूद रहे. उन लोगों ने भी अपनी आपबीती सुनाई. इस दौरान फोरम की ओर से एक शांति मार्च का भी आयोजन हुआ. जो जंतर मंतर से शुरू होकर कनॉट प्लेस गोल चक्कर से होते हुए वापस जंतर मंतर पर समाप्त हुआ. कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों के अलावा भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व सेना अधिकारी के साथ अन्य लोग मौजूद रहे.

दिल्ली में हुई थी हिंसा

बता दें कि नागरिकता कानून को लेकर पिछले दो महीने से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं. बीती 24 और 25 फरवरी को दिल्ली के नार्थ ईस्ट जिले के कई इलाकों में भड़की हिंसा के बीच करीब 42 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद नागरिकता कानून का विरोध कर रहे लोगों का प्रोटेस्ट तेज हो गया है. इसी कड़ी में दिल्ली पीस फोरम की ओर से शनिवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर शांति मार्च का आह्वान किया गया.

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. दिल्ली पीस फोरम के संयोजक पूर्व न्यायाधीश एमसी गर्ग, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल वीके चतुर्वेदी, लेफ्टिनेंट जनरल नितिन कोहली, पूर्व आईएएस सीवी आनंद बोस और अन्य लोगों ने शांति मार्च का आह्वान किया था. जिसके चलते इस मार्च में भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा समेत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भी तमाम सदस्य मौजूद रहे.

केंद्र सरकार से की 12 सूत्रीय मांग

कार्यक्रम के दौरान 12 सूत्रीय केंद्र सरकार से मांग की गई. दिल्ली में कानून व्यवस्था जल्द बहाल हो, दंगों की साजिश की विस्तार से जांच हो दोषियों को कठोरतम सजा हो, दिल्ली में अवैध घुसपैठियों की पहचान की जाए और उन्हें जल्द से जल्द दिल्ली से बाहर किया जाए जैसी 12 महत्वपूर्ण मांगे दोहराई गईं.

दंगा पीड़ितों ने सुनाई आपबीती

जंतर मंतर पर बनाए गए मंच पर दिल्ली हिंसा के दौरान पीड़ित परिवारों के सदस्यों को भी स्थान दिया गया. पीड़ित सदस्यों ने घटना के दौरान क्या-क्या घटित हुआ और इसके लिए कौन-कौन दोषी हो सकते हैं. इसका जिक्र करते हुए अपनी बात रखी. सुबह 10 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम 12 बजे तक जंतर-मंतर पर चलता रहा.

जंतर मंतर से शुरू हुआ शांति मार्च

इसके बाद जंतर मंतर से शांति मार्च शुरू किया गया. इस दौरान लोग हाथों में दिल्ली अगेंस्ट जिहादी वायलेंस के पोस्टर लिए नजर आए. साथ ही दिल्ली पुलिस के जवान रतन सिंह, आईबी के जवान अंकित शर्मा और अन्य की फोटो भी लोगों के हाथों में दिखाई दीं. साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई. प्रोटेस्ट में मौजूद ज्यादातर लोगो का कहना था कि नागरिकता कानून के विरोध की आड़ में दिल्ली में सोची-समझी रणनीति के तहत हिंसा फैलाई गई है.

ये भी पढ़ें

दिल्ली में हिंसा पर सियासत गर्म, शांति संदेश के नाम कपिल मिश्रा का जंतर मंतर पर जमावड़ा

दिल्ली हिंसा: मारे गए कॉन्स्टेबल-आईबी अधिकारी के परिवारों को एक महीने का वेतन देंगे BJP सांसद प्रवेश वर्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget